Heeramandi फेम पंकज भाटिया को एक साल से नहीं मिली मेहनत की कमाई, बोले- मैं लोन लेकर गुजारा कर रहा हूं...

Pankaj Bhatia Reveals He's Not Getting His Dues From 2023: 'ये है मोहब्बतें' में बाला का किरदार अदा कर सुर्खियां बटोरने वाले पंकज भाटिया ने हाल ही में वीडियो शेयर कर बताया है कि उन्हें उनकी मेहनत की कमाई पिछले 1 साल से नहीं मिली है। उन्होंने वीडियो में मेकर्स को जमकर खरी-खोटी सुनाई।

Pankaj Bhatia Reveals He's Not Getting His Dues From 2023: 'ये है मोहब्बतें' से लेकर 'हीरामंडी' तक की राह तय करने वाले पंकज भाटिया ने अपनी एक्टिंग से हमेशा ही सुर्खियां बटोरी हैं। वह टीवी के कई ऐसे शोज में नजर आ चुके हैं जो हिट साबित हुए थे। लेकिन हाल ही में पंकज भाटिया पर मुसीबतें आ पड़ी हैं। दरअसल, पंकज भाटिया ने अपने सोशल मीडिया एकाउंट से वीडियो साझा कर बताया कि उन्हें पिछले एक साल से उनकी मेहनत की कमाई नहीं मिली है। पंकज भाटिया (Pankaj Bhatia) ने नाम लिये बगैर ही प्रोडक्शन हाउस को जमकर लताड़ा, साथ ही बाकी मेकर्स से भी दरख्वास्त की कि वे किसी भी कलाकार के साथ ऐसा ना करें।

पंकज भाटिया को नहीं मिली उनकी मेहनत की कमाई

End of Feed