Drashti Dhami Epic Reply To Haters Who Calls Her Baby Bump Fake: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस दृष्टि धामी ने अपनी एक्टिंग से लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। दृष्टि धामी ने टीवी से ओटीटी की दुनिया तक का सफर तय किया है। दृष्टि धामी ने कुछ दिनों पहले अपने पति और परिवार संग ऐलान किया था कि उनके घर में नन्हा मेहमान आने वाला है। दृष्टि धामी (Drashti Dhami) अक्सर बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर साझा करती हैं। लेकिन कुछ सोशल मीडिया ट्रोल्स ने दृष्टि धामी के बेबी बंप को नकली बताया था। ट्रोल्स की इस बात पर अब दृष्टि धामी ने भी करारा जवाब दिया है।
दृष्टि धामी (Drashti Dhami) ने सोशल मीडिया पर अपना एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह रेड आउटफिट में नजर आईं। वीडियो में एक्ट्रेस बेबी बंप फ्लॉन्ट करती दिखाई दीं। इस वीडियो को शेयर करते हुए दृष्टि धामी ने लिखा, "ये सबूत है कि मेरा बेबी बंप खाने की वजह से नहीं है। जो कोई मुझसे पूछ रहा था, क्या अब आप लोग इसे देख सकते हैं?" दृष्टि धामी ने वीडियो में एक से बढ़कर एक पोज भी दिये। उनकी पोस्ट देख कहा जा सकता है कि प्रेग्नेंसी में उनकी खूबसूरती और भी ज्यादा बढ़ गई है।
दृष्टि धामी (Drashti Dhami) के इस वीडियो पर फैंस भी खूब कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने उनकी तारीफ करते हुए लिखा, "आपने हेटर्स को क्या तमाचा मारा है। आप पर गर्व है।" वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, "आप एक परफेक्ट मां होंगी। भगवान आपको और आपने बच्चे को ढेर सारा आशीर्वाद दे।"
