टीवी मसाला

Exclusive: काम के इंतजार में घर पर दिन काट रहे हैं Karan Patel, पत्नी अंकिता भार्गव ने बयां किया हाल

Karan Patel Wife Ankita Bhargava Breaks Silence On His Cryptic Post: टीवी एक्टर करण पटेल ने बीते दिन पोस्ट शेयर की थी, जिसमें उन्होंने कहा था कि अगर कोई कास्टिंग कर रहा है तो मुझे भी बताना। उनकी इस पोस्ट पर अब एक्ट्रेस अंकिता भार्गव का रिएक्शन आया है। उन्होंने पोस्ट के पीछे की सच्चाई जाहिर की है।

Image

करण पटेल की पोस्ट पर अंकिता भार्गव ने तोड़ी चुप्पी

Karan Patel Wife Ankita Bhargava Breaks Silence On His Cryptic Post: टीवी एक्टर करण पटेल ने अपनी एक्टिंग से हर एक किरदार में जान फूंकने की कोशिश की है। करण पटेल ने 'ये है मोहब्बतें' का रमन भल्ला बनकर लाखों लोगों के दिल पर राज किया था। लेकिन बीते दिन करण पटेल ने अपनी एक पोस्ट से सबको हैरान कर दिया था। दरअसल, करण पटेल (Karan Patel) ने इंस्टाग्राम एकाउंट पर स्टोरी साझा करते हुए काम मांगा था। उन्होंने कहा था कि अगर कहीं कोई कास्टिंग हो रही है तो मुझे भी बताना। करण पटेल की ये पोस्ट देख फैंस हैरत में पड़ गए। एक्टर की इंस्टाग्राम स्टोरी को लेकर अब उनकी पत्नी और एक्ट्रेस अंकिता भार्गव ने चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने करण पटेल की इस स्टोरी के पीछे का कारण भी साझा किया है।

अंकिता भार्गव (Ankita Bhargava) ने करण पटेल (Karan Patel) की इंस्टाग्राम स्टोरी पर चुप्पी तोड़ते हुए कहा, "असल में 'ये है मोहब्बतें' के बाद से जिस तरह का काम करण पटेल चाहते हैं वह उन्हें मिल नहीं रहा। कुछ ऑफर थे मूवीज से जुड़े, जिनपर बात नहीं बन पाई। हालांकि वो बहुत अच्छे रोल थे। मुझे नहीं पता कि क्या गलत हुआ, लेकिन वो फिल्में ऐन मौके पर काम नहीं कर पाईं। लेकिन वो बड़े बैनर से थीं। बतौर कलाकार, हमारे लिए सारी चीजें एक प्रोजेक्ट के आसपास ही घूमने लगती हैं। लेकिन जब उसपर बात नहीं बनती तो हमें निराशा होती है। मुझे यकीन है कि करण का चीजें सही करने का अपना तरीका है। जब मैंने उनकी पोस्ट पढ़ी थी तो मेरे चेहरे पर मुस्कान आ गई थी।"

करण पटेल (Karan Patel) की पत्नी अंकिता भार्गव (Ankita Bhargava) ने पोस्ट के सिलसिले में आगे कहा, "केवल करण ही इस तरह की चीजें लिख सकते हैं। हर एक्टर एक ब्रेक का इंतजार करता है। वह भी बॉलीवुड में कदम रखना चाह रहे हैं। क्या पता वो रोल बस मिलने ही वाला हो, कुछ कहा नहीं जा सकता।"

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article