GHKKPM फेम आयशा सिंह ने ऐश्वर्या शर्मा संग चल रहे कोल्ड वॉर पर तोड़ी चुप्पी, बोलीं- कुछ लोगों से नहीं बनती है...

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Oct 30, 2023, 11:38 AM IST

Ayesha Singh reacts Cold War with Aishwarya Sharma: गुम है किसी के प्यार में आयशा सिंह ने ऐश्वर्या शर्मा संग अपने रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी है। एक्ट्रेस ने बताया कि सेट पर हम दोनों के बीच बहुत ज्यादा बात नहीं होती थी। हम दोनों की पर्सनैलिटी एक- दूसरे से काफी अलग है।

Ayesha Singh reacts Cold War with Aishwarya Sharma: स्टार प्लस का पॉपुलर शो गुम है किसी के प्यार में टीआरपी की लिस्ट में टॉप पर रहता है। शो में जेनरेशन लीप आने के बाद भी फैंस आयशा, ऐश्वर्या और नील की जोड़ी को वापस देखना चाहते हैं। फैंस तीनों की तिगड़ी को काफी मिस कर रहे हैं। शो में तीनों अपने रिश्ते की शुरुआत दोस्ती के साथ की थी। लेकिन बाद में ऐश्वर्या और आयशा के बीच कोल्ड वॉर छिड़ गई थी। दोनों ने सोशल मीडिया पर एक- दूसरे को अनफॉलो कर दिया था। आयशा ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में ऐश्वर्या संग अपने रिश्ते पर चुप्पी तोड़ी है।

End of Feed