Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin These Two Handsome Hunks Approached For Lead Role Post Leap: टीवी के धमाकेदार शो 'गुम है किसी के प्यार में' ने छोटे पर्दे पर तूफान मचाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। 'गुम है किसी के प्यार में' की टीआरपी संभालने के लिए मेकर्स जल्द ही लीप लेकर आने वाले हैं, जिसके बाद नए सिरे से कहानी शुरू होगी। जहां एक्ट्रेस के लिए वैभवी हंकारे का नाम सामने आया तो वहीं लीड एक्टर के लिए सनम जौहर का नाम सामने आया था। लेकिन अब माना जा रहा है कि मेकर्स 'गुम है किसी के प्यार में' (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin) में 'एक अनार सौ बीमार' की कहानी से टीआरपी बटोरेंगे। दरअसल, सनम जौहर के बाद टीवी के दो और हैंडसम हंक्स का नाम 'गुम है किसी के प्यार में' के लिए सामने आया है।
यह भी पढ़ें: GHKKPM की नई स्टारकास्ट के लिए लॉक हुआ टीवी का ये हैंडसम मुंडा, डांस में छाने के बाद अब एक्टिंग से करेगा धमाका
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सनम जौहर के बाद 'गुम है किसी के प्यार में' (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin) के लिए मेकर्स ने साई केतन राव (Sai Ketan Rao) और एक्टर जान खान को भी अप्रोच किया है। हालांकि अभी तक लीड एक्टर के नाम पर मेकर्स की ओर से मुहर नहीं लगाई गई है। बता दें कि खबर थी कि सनम जौहर 'गुम है किसी के प्यार में' में पुलिस इंस्पेक्टर का रोल अदा कर सकते हैं। लेकिन साई केतन राव का नाम सामने आने के बाद दर्शकों की एक्साइटमेंट अलग ही स्तर पर है। वे चाहते हैं कि साई केतन राव लीड एक्टर बनकर 'गुम है किसी के प्यार में' में कदम रखें।
'गुम है किसी के प्यार में' से इस दिन विदा लेंगे भाविका शर्मा और हितेश भारद्वाज
'गुम है किसी के प्यार में' (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin) की सवि यानी भाविका शर्मा ने इस बात की पुष्टि कर दी है कि वह शो को अलविदा कह रही हैं। भाविका शर्मा के मुताबिक, शो की पूरी कास्ट बदल दी जाएगी और लीप के बाद नए सिरे से इसकी कहानी की शुरुआत होगी।
