Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin की TRP का बंटाधार होते ही मेकर्स ने किया लीप लाने का फैसला, नई कास्ट के साथ शुरू होगी कहानी

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Leap: स्टार प्लस के सीरियल गुम है किसी के प्यार में को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है की जल्द ही कहानी में लीप आने वाला है। ऐसे में कहा जा रहा है की नई कास्ट से कहानी की शुरुआत हो सकती है।

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Leap: भाविक शर्मा और शक्ति अरोड़ा स्टारर सीरियल गुम है किसी के प्यार में इन दिनों काफी ज्यादा सुर्खियों में बना हुआ है। कहानी में घिसी पीटे वही ट्विस्ट और टर्न्स देख लोगों को सीरियल में दिलचस्पी नहीं रही है। जिसके चलते शो की टीआरपी दिन भर दिन गिरती जा रही है, यही देख मेकर्स ने कुछ बड़ा फैसला किया है। सीरियल के सेट से बड़ी खबर सामने आई है की जल्द ही कहानी में लीप आने वाला है, ऐसे में नई कास्ट के साथ सीरियल शुरू हो सकता है। आखिर ऐसा क्या हुआ की मेकर्स ने यह फैसला लिया जानिए इस रिपोर्ट में।

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Leap

रिपोर्ट्स के मुताबिक 'गुम है किसी के प्यार में' (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin) के मेकर्स ने फैसला लिया है की वह कहानी में नए ट्विस्ट टर्न्स के चलते लीप लाएंगे। सिर्फ यही नहीं हो सकता है की लीप के बाद नई कास्ट देखने को मिले लेगी जिसमें हर्षद चोपड़ा और सृति झा का नाम सामने आ रहा है। इतना ही नहीं करण वीर बोहरा विलेन के तौर पर नजर आएंगे जिससे कहानी में और मसाला आएगा। हालांकि अभी तक मेकर्स ने इस खबर पर कोई औपचारिक बयान नहीं दिया है।

End of Feed