टीवी मसाला

Suhagan Chudail और सच्ची मोहब्बत की एक नई जंग होगी शुरू, इस दिन देगा शो टीवी पर दस्तक

Suhagan Chudail New Promo and Launch Date: कलर्स टीवी अपने नए शो सुहागन चुड़ैल से टीआरपी में तो करने को तैयार है, ऐसे में मेकर्स ने शो को रिलीज डेट और एक नया प्रोमो शेयर किया है फैंस संग। इस सीरियल से निया शर्मा संग एक नया चेहरा भी देखने को मिल रहा है।

Image

Suhagan Chudail New Promo and Launch Date

Suhagan Chudail New Promo and Launch Date: कलर्स टीवी का नया शो सुहागन चुड़ैल को लेकर फैंस काफी ज्यादा उत्सुक है और रिलीज होने का इंतजार कर रहे हैं। सिर्फ यही नहीं कई सालों बाद टीवी एक्ट्रेस निया शर्मा छोटे परदे पर एक्टिंग करती हुई नजर आएंगी। ऐसे में शो के सभी किरदारों के नाम सामने आ चुके थे साथ ही कहानी भी क्या होने वाली है इसका खुलासा भी हो गया था। शो के मेकर्स ने रिलीज डेट और एक नया प्रोमो सोशल मीडिया पोस्ट कर फैंस को सप्राइज़ दिया है। कहानी का नया मोड और खेल क्या होने वाला है जानिए टाइम्स नाउ नवभारत की इस खास रिपोर्ट में।

सुहागन चुड़ैल (Suhagan Chudail) के प्रोमो में देखने को मिला की एक नई नवेली दुल्हन अपना 16 शृंगार करती ह। लेकिन दूसरी तरफ शीशे के पीछे चुड़ैल उसी सुहाग को छीनने की बात करती है। वहीं प्रोमो में सुनने को मिला की एक चुड़ैल सुहागन बनने आई तो दूसरी तरफ एक सच्ची मोहब्बत से टक्कर होगी। यह प्रोमो फैंस को देखने में काफी ज्यादा धांसू लग रहा है। सीरियल 27 मई से रात 10:30 बजे शुरू होगा जिसमें निया शर्मा (Nia Sharma) , जैन इबाद खान और टीवी पर डेब्यू करने जा रही देबचंद्रिमा नजर आने वाले हैं।

ऐसे में देखना काफी दिलचस्प होगा की क्या एक चुड़ैल और सुहागन की लड़ाई फैंस को पसंद आएगी या नहीं। प्रोमो देखने के बाद एक यूजर ने तारीफ करते हुए लिखा की यह खलनायक नायक और नायिका पर भारी पड़ने के लिए पूरी तरह तैयार है, जिससे वे एक साइड कैरेक्टर की तरह दिखने लगेंगे!

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article