GHKKPM: टीआरपी के लालच में फिर कॉपी-पेस्ट करेंगे मेकर्स, इस सीरियल की नक्ल कर फैंस को बनाएंगे बेवकूफ

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Copy This TV Show Storyline: स्टार प्लस का सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' की कहानी जल्द ही बदलने वाली है। ऐसे में लोगों का मानना है कि मेकर्स कलर्स टीवी के इस सीरियल की कहानी कॉपी करेंगे। दर्शकों ने इस बात का सबूत खुद सोशल मीडिया पर ट्वीट शेयर करते हुए दिया है।

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Copy This TV Show Storyline: टीवी दुनिया का जाना माना सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' इन दिनों काफी सुर्खियों में बना हुआ है। दरअसल शो काफी समय से टीआरपी की मार झेल रहा है जिसे देख मेकर्स ने कहानी बदलने का फैसला किया। सिर्फ यही नहीं कहानी में पहले सवी ठक्कर का किरदार निभा चुकीं भाविका शर्मा (Bhavika Sharma) की शो में वापसी हुई। हालांकि दर्शकों को मेकर्स ये फैसला बिल्कुल भी पसंद नहीं आया। कंट्रोवर्सी के बीच सोशल मीडिया पर यूजर ने पहले ही 'गुम है किसी के प्यार में' के मेकर्स पर अन्य सीरियल की कहानी कॉपी करने का आरोप लगाया।

ghum hai kisikey pyaar mein copy bepnaah pyaar

सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' (Ghum Hai Kisikey Pyaa Meiin) तेजस्विनी और रजत ठक्कर की मौत हो जाएगी। ऐसे में आईपीएस सवी इस दुख की घड़ी में नील का सहारा बनेगी। दोनों अपने पार्टनर खोने के बाद एक दूजे से प्यार कर बैठेंगे। बस फिर यही कहानी लीक होते ही दर्शकों ने मेकर्स पर कहानी चुराने का आओप लगाया। x पर कई दर्शकों ने 'गुम है किसी के प्यार में' की अपकमिंग कहानी की तुलना सीरियल 'बेपनाह' (Bepannah) से की।

End of Feed