Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Update: लोकप्रिय सीरियल गुम है किसी के प्यार में की कहानी में अब नया ट्विस्ट आने वाला है। इस सीरियल की कहानी दर्शकों को रोमांचित कर रही है क्योंकि लगातार नए नए ट्विस्ट तड़का लगा रहे हैं। नील भट्ट, आयशा सिंह और ऐश्वर्या शर्मा स्टारर इस सीरियल में नया धमाका होने वाला है। चव्हाण निवास में विराट और पाखी की शादी की सालगिरह धूमधाम से मनाई जा रही है और इसी बीच वहां सई की एंट्री हो जाएगी। सई के आने से चव्हाण निवास में सबको तगड़ा झटका लगेगा।
अभी तक आपने देखा कि चव्हाण निवास में विराट और पाखी की शादी की सालगिरह की पार्टी है। इस पार्टी में विनायक ने सई की बेटी और अपनी दोस्त सवि को भी बुलाया है। केक काटने के वक्त सवि केक खाने को हाथ आगे करती है तो भवानी काकू उसे डांटकर रोक देती है। इस दौरान सई वीडियो कॉल पर होती है और वह देख लेती है कि काकू ने उसकी बेटी को कैसे डांटा है।
सई को अपनी बेटी सवि की फिक्र सताने लगती है और वह चव्हाण निवास चली आती है। वह यहां आकर गेट पर रुक जाती है क्योंकि उसे अपना अतीत याद आ जाता है। इसके बाद काकू उसे बेटी सवि की खातिर अंदर आने के लिए कहती है। काकू जानबूझकर सई को अंदर बुलाना चाहती है ताकि वो देखे कि विराट और पाखी एक दूसरे के साथ कितने खुश हैं।
सई पहले तो काफी मना करेगी लेकिन फिर वो अपनी बेटी के लिए चव्हाण निवास में कदम रखती है। सई के अंदर आते ही विराट के चेहरे के हावभाव ही बदल जाते हैं और पाखी इस बात को भांप लेगी। पाखी विराट को लेकर परेशान है। पाखी को ये भी डर है कि कहीं सई की मौजूदगी विराट के दिल में उसके लिए बन रही जगह को कम ना कर दे। वहीं सभी को डर है कि सई चव्हाण निवास आ गई है तो कहीं वो विराट के दिल में फिर से जगह ना बना ले।
