Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin में जल्द खत्म होगी सवी-रजत की प्रेम कहानी, नए कलाकारों के साथ वापसी करेगा शो

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Leap Confirmed: स्टार प्लस का सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' के सेट से खबर सामने आई है कि जल्द ही मेकर्स सवी और रजत की लव स्टोरी खत्म करने वाले हैं। शो नई स्टार कास्ट और कहानी के साथ टीवी पर जल्द ही लौटेगा।

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Leap Confirmed: हितेश भारद्वाज और भाविका शर्मा स्टारर सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' इन दिनों सुर्खियों में बना हुआ है। घटती टीआरपी के चलते शो चैनल की नजरों पर खटक रहा है। लगातार चैनल मेकर्स पर प्रेशर बनाते हुए शो को टीआरपी बढ़ाने के लिए जोर दे रहे हैं। इस हफ्ते की टीआरपी लिस्ट में पांचवें स्थान पर था। हाल ही में शो के खास सूत्रों ने दावा किया है कि जल्द ही मेकर्स सवी और रजत की प्रेम कहानी को विराम देंगे। साथ ही नए कलाकारों संग शो को छोटे परदे पर लॉन्च करेंगे। टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में पढ़िए पूरी खबर।

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Leap Confirmed

स्टार प्लस का मशहूर सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin) के एक खास सूत्र ने लीप की खबरों को कन्फर्म करते हुए बताया है कि 'जी हां, हम शो में लीप लेकर आने वाले हैं लेकिन वो जनरेशन लीप नहीं होगा। यह एक बिल्कुल नई कहानी होगी, जिसमें नए कलाकार होंगे, हम सवी और रजत के साथ कहानी को आगे नहीं बढ़ाएंगे।' इस बात से साफ हो गया है कि लीप के बाद हितेश भारद्वाज और भाविका शर्मा की शो से छुट्टी हो जाएगी। ऐसे में दोनों कलाकारों के फैंस के लिए ये एक बुरी खबर है।

End of Feed