GHKKPM Maha Twist: नील से शादी करते ही तेजस्विनी के निकलेंगे पर, गृह प्रवेश पर सास बन लीना घोलेगी जहर

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Maha Twist: टीवी के धमाकेदार सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' में एक साथ कई महाट्विस्ट आने वाले हैं। शो में दिखाया जाएगा कि नील से शादी के बाद तेजस्विनी ससुराल की जगह एग्जाम फॉर्म भरने जाएगी। वहीं गृह प्रवेश पर लीना उसका जीना मुहाल करेगी।

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Maha Twist: टीवी के धमाकेदार सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' ने दर्शकों के दिलों-दिमाग पर कब्जा किया हुआ है। 'गुम है किसी के प्यार में' में आए दिन ऐसे-ऐसे महाट्विस्ट आ रहे हैं जो दर्शकों को शो से बांधे हुए हैं। लेकिन इसकी टीआरपी दोगुनी करने के लिए मेकर्स भी थमने का नाम नहीं ले रहे। 'गुम है किसी के प्यार में' (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin) में नील और तेजस्विनी शादी के बंधन में बंध जाएंगे, इस बात से तो हर कोई वाकिफ है। लेकिन शादी के बाद भी तेजस्विनी और नील की जिंदगी में महाधमाका होगा। इससे जुड़ा 'गुम है किसी के प्यार में' का प्रोमो वीडियो भी सामने आया है, जिसे देख फैंस की एक्साइटमेंट सातवें आसमान पर पहुंच गई है।

'गुम है किसी के प्यार में' में होगा महाधमाका

End of Feed