Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Latest Spoiler: अपनी दुश्मनी भूलाकर सई और विराट करेंगे साथ में काम, पाखी के उड़े होश

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Nov 30, 2022, 05:06 PM IST

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Latest Spoiler Alert Episode 30 November 2022: स्टार प्लस के शो गुम है किसी के प्यार में मजेदार टैक चल रहा है। इन दिनों पाखी, विराट और सई की जिंदगी में उछल पुथल चल रही हैं। विराट और सई की बढ़ती नजदीकियां देखकर पाखी को हुईं जलन।

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Latest Spoiler Alert Episode 30 November 2022: स्टार प्लस के पॉपुलर शो 'गुम है किसी के प्यार में' (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin) दर्शकों की पहली पसंद बन हुआ है। मेकर्स शो को टीआरपी की लिस्ट में नंबर वन पर लाने के लिए कोई कमी नहीं छोड़ना चाहते हैं। विराट (Virat) अपनी बेटी सवि को हर हालत में अपने पास रखना चाहता है। इसके लिए वो दोनों बच्चों का एडमिशन एक ही स्कूल में करवा देता है। हालांकि विराट के इस फैसले से पाखी बिल्कुल भी खुश नहीं होती है। लेकिन वो कुछ नहीं कर पाती है। पाखी का हर प्लान उसी पर उल्टा पड़ता नजर आ रहा है। उसकी इस हरकत की वजह से सई ने विराट को कुछ शर्तों की लिस्ट दी है, जिसमें लिखा होता है कि विराट सवि से हफ्ते में वीकेंड के दिन ही मिल सकता है। इस बात के लिए विराट पाखी को जिम्मेदार ठहराता है। वो कहता है कि तु्म्हारी वजह से मैं अपनी बेटी से अब बस हफ्ते में एक दिन मिल सकूंगा।

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin (1)

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin (credit pic : instagram)

पाखी अपनी गलती के लिए सई से माफी मांगती है। लेकिन सई इस बारे में बात नहीं करना चाहती हैं। वो कहती हैं मैंने ये सब बस इसलिए किया ताकि हम लोगों की जितनी कम बातचीत होगी उतना अच्छा होगा।

End of Feed