Ghum Hai KisiKey Pyaar Meiin latest Spoiler: पाखी और सई ने किया विराट से अपने प्यार का इजहार, शो में होगी इस नए किरदार की एंट्री

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Dec 11, 2022, 01:50 PM IST

Ghum Hai KisiKey Pyaar Meiin latest Spoiler Alert 11 December 2022 Episode: नील भट्ट, ऐश्वर्या शर्मा और आयशा सिंह के शो गुम है किसी के प्यार में कई सारे ट्विस्ट और टर्न्स आने वाले हैं। अपकमिंग ट्रैक में विराट बाचएगा किसकी जान?

Ghum Hai KisiKey Pyaar Meiin latest Spoiler Alert 11 December 2022 Episode: स्टार प्लस का पॉपुलर शो 'गुम है किसी के प्यार में' (Ghum Hai KisiKey Pyaar Meiin) इस हफ्ते टीआरपी की लिस्ट में नंबर वन पर बना हुआ था। मेकर्स शो की टीआरपी को बनाए रखने के लिए कई सारे ट्विस्ट और टर्न्स लेकर आने वाले हैं। शो में विराट, पाखी और सई स्कूल पिकनिक पर साथ में जाते हैं। पिकनिक पर जाते समय पाखी विराट के लिए हमें तुमसे प्यार कितना गाना गाती है और सई भी विराट के लिए अजीब दास्ता है ये सॉन्ग गाती है। पाखी और सई दोनों विराट से एक तरफ अपने प्यार का इजहार करती हैं तो दूसरी तरफ नारजगी भी जताती है। हालांकि अभी तक तीनों को ही नहीं पता कि उनकी जिंदगी में सब बदलने वाला है।

ghum hai kisikey pyaar meiin (1)

ghum hai kisikey pyaar meiin (credit pic: instagram)

दरअसल मेकर्स ने शो का नया प्रोमो जारी कर दिया है। प्रोमो में पाखी, विराट और सई पिकनिक से वापस घर लौट रहे थे। तभी बस अपना बैलेंस खो देती है और खाई में गिरने वाली है। पाखी, सई और विराट सभी को बस से बाहर निकालते है लेकिन ये तीनों आखिर में फंस जाते हैं। ऐसे में किसे बचाएंगे विराट?

End of Feed