Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin 22th June Episode Spoiler Alert: चव्हाण खानदान को टॉर्चर करेंगे आतंकी, सई की शादी का बनाएंगे मजाक

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 22, 2023, 09:33 AM IST

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin 22th June Episode Spoiler Alert: स्टार प्लस के सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' में इन दिनों हाई वॉल्ट्ज ड्रामा देखने को मिल रहा है। सीरियल में आज आतंकी चव्हाण परिवार को बुरी तरह टार्चर करेगा। वहीं दूसरी तरफ आतंकी सई की शादीशुदा जिंदगी का मजाक बनाएंगे।

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin 22th June Episode Spoiler Alert: आयशा सिंह और नील भट्ट स्टारर सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin) की कहानी में समय के साथ और भी दिलचस्प होती चली जा रही है। नील भट्ट (Neil Bhatt) और आयशा सिंह (Ayesha Singh) की उम्दा जोड़ी ने सभी को बांधकर रखा है। सीरियल के पिछले एपिसोड में दिखाया जाता है कि सवी अपनी जान दांव पर लगाकर वीनू को प्लेन से बाहर भेज देती है। वहीं दूसरी तरफ आतंकी सई को सत्या या विराट में से किसी एक को गोली मारने के लिए कहते हैं।

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin 22th June Episode Spoiler Alert: चव्हाण खानदान को टॉर्चर करेंगे आतंकी, सई की शादी का बनाएंगे मजाक

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin 22th June Episode Spoiler Alert: स्टार प्लस के सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' में इन दिनों हाई वॉल्ट्ज ड्रामा देखने को मिल रहा है। सीरियल में आज आतंकी चव्हाण परिवार को बुरी तरह टॉर्चरकरेगा। वहीं दूसरी तरफ आतंकी सई की शादीशुदा जिंदगी का मजाक बनाएंगे।

प्लेन में दाखिल होगा विराट

सीरियल की शुरुआत में दिखाया जाएगा की विराट सभी को बचाने के लिए प्लेन के अंदर आ जाएगा, जिसे देख सई तेज-तेज रोने लगती है। इसी दौरान भीमा आतंकी विराट के सर पर बंदूक तान देगा, लेकिन विराट उसे रमाकांत भाउ को मारने की धमकी देता है। इन सब को देख अश्विनी गोली लगने के कारण बेहोश हो जाती है। वहीं सत्या और सई अश्विनी की मदद करते हैं। अपनी मां की हालत देख विराट बावला हो जाता है।

End of Feed