Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Upcoming Episode Written Update: गुम है किसी के प्यार में टीवी सीरियल अपने फैन्स का मनोरंजन करने के लिए एक और जबरदस्त ट्विस्ट लेकर आया है। अब तक इस टीवी सीरियल में यह देखा गया कि कैसे विनायक को यह पता चल जाता है कि विराट और पाखी उसके असली माता-पिता नहीं हैं। इसी बीच इस शो में कई और ट्विस्ट्स देखने को मिल सकते हैं। कहा जा रहा है कि विनायक अब सई को लेकर कोई बड़ा फैसला कर सकता है वहीं आने वाले एपिसोड्स में अब बहुत खतरनाक ट्रैक देखने को मिलेगा।
Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Upcoming Twists
सई को लेकर क्या होगा विनायक का फैसला?
गुम है किसी के प्यार में इन दिनों च्वहाण परिवार में काफी हलचल देखने को मिल रही है। जबसे विनायक को यह पता चला है कि विराट और पाखी उसके असली माता-पिता नहीं हैं तबसे वह काफी परेशान है। ऐसे में यह देखा जाएगा कि विनायक खुद को बाथरूम में लॉक कर लेगा। विनायक को लेकर सब कोई चिंता करने लगेंगे इसी बीच सई विनायक से बात करना चाहेगी लेकिन सब उसे मना कर देंगे। लेकिन पाखी सई की बात मान जाएगी जिससे सबको झटका लगेगा।
सई विनायक को यह बताएगी कि उसके माता-पिता उससे बहुत प्यार करते हैं। सई की बात सुनकर विनायक यह कहेगा कि जितना सई सवि से प्यार करती है उतना पाखी उससे प्यार नहीं करती है। विनायक की बात सुनकर पाखी के चेहरे का रंग उड़ जाएगा। ऐसे में अब यह कहा जा रहा है यहीं से विनायक की वजह से विराट और सई के एक होने का ट्विस्ट शुरू हो जाएगा। खबरों की मानें तो, विनायक पाखी नहीं बल्कि सई को अपनी मां का दर्जा दे देगा।
रावण दहन पर होगा बड़ा हादसा
आने वाले कुछ एपिसोड्स में यह देखा जाएगा कि विनायक अपने असली माता-पिता का पता लगाना चाहता है। विनायक का साथ सई की बेट सवि भी देगी, क्योंकि सवि भी अपना बाबा को ढूंढ़ना चाहती है। इसी बीच यह दोनों एक ऐसी जगह पर चले जाएंगे जहां रावण दहन का कार्यक्रम हो रहा होगा। अपने माता-पिता के राज से पर्दा हटाने के चलते यह दोनों बच्चे एक खतरे में पड़ जाएंगे। आने वाले एपिसोड्स में देखा जाएगा कि विनायक और सवि के ऊपर एक जलता हुआ रावण गिरने वाला होगा। अब यह तो अपकमिंग एपिसोड को देखने के बाद ही पता चलेगा कि इन दोनों बच्चों की जान बच पाएगी या नहीं।
