GHKKPM Upcoming Twist: यशवंत ने बनाया सवि को मारने का प्लान, क्या ईशान जाएगा परिवार के खिलाफ

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Aug 20, 2023, 12:53 PM IST

Ghum Hai Kisi Ke Pyaar Mein Upcoming twist: टीवी शो गुम है किसी के प्यार में मेकर्स धमाकेदार ट्विस्ट आने वाले हैं। शो में ईशान सवि को हर हालत में न्याय दिलाना चाहता है। लेकिन वो अपने परिवार की वजह से मजबूर है। क्या ईशान सवि के लिए जाएगा परिवार के खिलाफ।

Ghum Hai Kisi Ke Pyaar Mein Upcoming twist: स्टार प्लस के पॉपुलर शो गुम है किसी के प्यार में मेकर्स धमाकेदार ट्विस्ट लेकर आने वाले हैं। शो में भाविका शर्मा (Bhavika Sharma) और शक्ति अरोड़ा (Shakti Arora) की केमिस्ट्री ने दर्शकों का दिल जीत लिया है। सवि आयुष पर उसके साथ बदतमीजी करने का आरोप लगाती है। वो आयुष को सजा दिलवाना चाहती है। पहले तो ईशान को यकीन नहीं होता है कि आयुष ये घटिया हरकत कर सकता है। लेकिन ईशान की बहनें सच बता देती है। इस बात को सुनकर ईशान को झटका लगता है।

End of Feed