सनी देओल (Sunny Deol) को फिल्म गदर 2 (Gadar 2) के लिए दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई कर रही है। फिल्म को दर्शकों से लेकर सेलेब्स तक पसंद कर रहे हैं। एक्ट्रेस हेमा मालिनी गदर 2 देखने के लिए पहुंचीं। एक्ट्रेस ने फिल्म देखने के बाद बताया कैसी है फिल्म। एक्ट्रेस ने सनी पाजी की जमकर तारीफ की है। धर्मेंद्र ने अपने इंस्टाग्राम पर इसके बाद एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वो सपने पूरे होने और कहानियों के सच होने की बात कह रहे हैं।
धर्मेंद्र ने ये वीडियो अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया है। वीडियो में एक्टर कैजुअल आउटफिट में नजर आ रहे हैं। एक्ट्रेस ने कहा, हेलो दोस्तों, कुछ ख्वाब जब पूरे हो जाते हैं। कुछ कहानियां जब हकीकत बन जाती है। इसके आगे उन्होंने कुछ भी नहीं कहा है। एक्टर का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
हेमा मालिनी ने की थी सनी देओल की तारीफ
हेमा मालिनी ने कहा था कि गदर 2 देखकर आई हूं। जैसी उम्मीद थी वैसी ही फिल्म है। बहुत ही अच्छी फिल्म है। ऐसे लग रहा है जैसे 70 और 70 के दौर की फिल्म लग रही है। अनिल शर्मा ने बहुत ही अच्छा डायरेक्शन किया है। सनी की सुपरर्ब, अनिल शर्मा के बेटे उत्कर्ष ने अच्छा काम किया है। नई लड़की ने भी अच्छा काम किया है। फिल्म देशभक्ति की भावना को बखूबी दिखाया गया है।
