YRKKH 20 August Spoiler: स्टार प्लस शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' इन दिनों अपनी दमदार कहानी से फैंस के बीच छाया हुआ है। शो के नए ट्विस्ट और टर्न फैंस को बेहद पसंद आ रहे हैं। लेटेस्ट ट्रैक की बात करें तो घर में काफी गमगीन माहौल है अबीर को पता चल गया है कि उसके पापा को अभिमन्यु ने मारा है। आज शो में दिखाया जाएगा कि अक्षरा को कुछ ऐसा पता चलता है वो अभिमन्यु को बचाने के लिए जेल भाग जाती है।
अक्षरा को होगा अभिमन्यु के बेगुनाह होने का एहसास
शो की शुरुआत में दिखाया जाता है कि अक्षरा अबीर के साथ बैठी पिकनिक की तस्वीरें देखती है। जिसे देखकर उसे एक सबूत हाथ लगता है और वह चौंक जाती है। अक्षरा सीधा अपने कमरे से भागते हुए घर से बाहर निकला जाती है और सीधा अभिमन्यु से मिलने जाती है। अक्षरा अभिमन्यु से बात करने की कोशिश करती है लेकिन वह अक्षरा को रोक लेता है और कहता है कि तुम पहले मेरी बात सुनो। अभिमन्यु अक्षरा से सफाई देते हुए कहता है कि मैं शर्मा जी को अपना दोस्त मानता था मुझे भी उनके जाने का बहुत दुःख हुआ है.
