GHKKPM Twist: ईशान भेजगा सवि को जेल, शो में आएगा धमाकेदार ट्विस्ट

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Sep 4, 2023, 01:58 PM IST

Ghum Hai Kisi Ke Pyaar Mein Upcoming Twist: टीवी शो गुम है किसी के प्यार में मेकर्स धांसू ट्विस्ट लेकर आने वाले हैं। ईशा को गोली लगने के बाद भोसले परिवार की मुश्किले बढ़ने वाली है। ईशा भोसले कॉलेज में चल रहे स्कैम से पर्दा उठाना चाहती थी। क्या सवि ईशा के गुनहगारों को सजा दिला पाएगी।

Ghum Hai Kisi Ke Pyaar Mein Upcoming Twist: स्टार प्लस के पॉपुलर शो गुम है किसी के प्यार में भाविका शर्मा और शक्ति अरोड़ा लीड रोल निभा रहे हैं। मेकर्स शो को दिलचस्प बनाए रखने के लिए आए दिन नए ट्विस्ट और टर्न्स लेकर आते हैं। शो में ईशा को गोली लग गई है। ईशा को गोली लगने के बाद से सुरेखा, यशवंत और निशीकांत काफी डरे हुए है। ईशा पर मदार के गुडों ने गोली चलाई है। लेकिन इन तीनों ने भी ईशा को डराने के लिए गुंडे भेजे थे।

इधर सवि को पता चल जाता है कि ईशा मैम भोसले कॉलेज में चल रहे स्कैम का पर्दाफाश करना चाहती थी। सवि अपनी ईशा मैम के प्लान को पूरा करने का फैसला लेती है। वो ईशान को गिरफ्तार करवाने के लिए भोसले हाउस पहुंचती हैं। लेकिन उसका प्लान उल्टा पड़ जाएगा। भोसले परिवार में पुलिस तो आती है। लेकिन ईशान की जगर सवि को गिरफ्तार करती हैं। सवि समझ नहीं पाती है कि उसे पुलिस ने क्यों गिरफ्तार किया है।

End of Feed