GHKKPM Spoiler: विराट के सामने सत्या से दूसरी शादी करेगी सई, अपने पिता से नफरत करेगा वीणू

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Apr 22, 2023, 12:37 PM IST

Ghum Hai Kisi Ke Pyaar Mein Spoiler Alert: टीवी शो गुम है किसी के प्यार में मेकर्स धांसू ट्विस्ट लाने वाले हैं। सई विराट का दिल तोड़कर अपनी जिंदगी में आगे बढ़ने का फैसला करती हैं। वो विराट से कहती हैं कि मैं जल्द शादी करने वाली हूं।

Ghum Hai Kisi Ke Pyaar Mein Spoiler Alert: टीवी शो गुम है किसी के प्यार में (Ghum Hai Kisi Ke Pyaar Mein) धमाकेदार ट्विस्ट आने वाला है। विराट सई को रैली की भीड़ में सबके सामने शादी के लिए प्रपोज करता है। विराट और सई का वीडियो वायरल हो जाता है। पूरा चौव्हाण परिवार न्यूज में विराट और सई को देखकर हैरान हो जाता है। घर के सभी सदस्य विराट से नाराज होते हैं कि वो पाखी को छोड़कर अपनी एक्स वाइफ के पास वापस जा रहा है। विराट की इस हरकत के बाद उसकी मां सारे रिश्ते तोड़ने की धमकी देती हैं।

ghum hai kisi ke pyaar mein (54)

ghum hai kisi ke pyaar mein (credit pic: instagram)

घर में विराट के इस कदम से सिर्फ भवानी खुश होती है। वो विराट को हौसला देती है। विराट पाखी से तलाक लेता है। पाखी इस बात से काफी दुखी होती है और अपने बेटे विनायक के नाम लेटर लिखती हैं। विनायक को पता चल जाएगा कि विराट उसकी मां को तलाक देकर डॉक्टर आंटी से शादी करना चाहता है।

End of Feed