Ghum Hai Kisi Ke Pyaar Mein Latest Spoiler: सई की गलती डालेगी सवि और विनायक की जान खतरे में, पाखी ने निकालीं भड़ास

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Mar 10, 2023, 12:11 PM IST

Ghum Hai Kisi Ke Pyaar Mein Full Episode 10th March 2023: स्टार प्लस के पॉपुलर शो गुम है किसी के प्यार में धमाकेदार ट्विस्ट और टर्न्स आने वाले हैं। शो में सई और विराट के बच्चे सवि और विनायक की जान को खतरा है। क्या सई की एक गलती होली के जश्न को फीका कर देगी?

Ghum Hai Kisi Ke Pyaar Mein Full Episode 10th March 2023: स्टार प्लस के पॉपुलर शो गुम है किसी के प्यार में (Ghum Hai Kisi Ke Pyaar Mein) होली स्पेशल एपिसोड चल रहा है। चौहान परिवार में धूमधाम से होली का त्योहार मनाया जा रहा है। नशे में विराट की हरकते देखकर पाखी को जलन हो रही है। विराट नशे की हालत में सई को अपनी पत्नी मानता है। दोनों के बीच की क्यूट नोकझोंक दर्शकों को काफी पसंद आ रही हैं। विराट घरवालों के सामने सई के साथ जमकर डांस करता है। इतना ही नहीं वो सई को रंग लगाने के लिए कहता है। सई विराट को गुलाल लगाती हैं।

ghum hai kisi ke pyaar mein (41)

ghum hai kisi ke pyaar mein (credit pic: instagram)

इसके बाद विराट गुलाल से सई की मांग भर देता है। ये सब देखकर जहां भवानी देवी बहुत खुश होती है तो पाखी और अश्विनी की आंखों में आंसू होते हैं। पाखी को लगता है कि विराट सई को अपनी पत्नी मानता है। इस घर में उसकी कोई जरूरत नहीं है। भांग के नशे में विराट सई के साथ दोबारा गृह प्रवेश करता है। इसी के साथ वो सई के साथ घर में पहली रसोई की रस्म को भी पूरा करता है।

End of Feed