Ghum Hai Kisi ke Pyaar Mein Full Episode 02nd March, 2023: स्टार प्लस के पॉपुलर शो गुम है किसी के प्यार में (Ghum Hai Kisi Ke Pyaar Mein) आए दिन ट्विस्ट और टर्न्स देखने को मिल रहे हैं। शो में पाखी और सई के बीच विनायक को लेकर तकरार चल रही हैं। सई अपने बेटे विनायक के दिल से अपने लिए नफरत निकालना चाहती हैं। वो विनायक के लिए लंच बनाती हैं। लेकिन विनायक गुस्से में उस खाने को फेक देता है। सई अपने बेटे की आंखों में इतनी नफरत देखकर काफी दुखी हो जाती हैं। उसे समझ नहीं आता है कि वो क्या करें।
Ghum Hai kisi ke pyaar mein(credit pic: instagram)
सई को दुखी देखकर विराट बात करने के लिए आता है। सई विराट पर चिल्लाते हुए कहती हैं कि ये सब तुम्हारी वजह से हो रहा है। घर में पाखी के झुमके वाले ड्रामे के बाद विराट की मां अश्विनी सई को खरी-खोटी सुनाती हैं। वो सई को घर तोड़ने वाली औरत कहती हैं। इतना ही नहीं अश्विनी कहती हैं कि तुम विराट और वीणू की जिंदगी से चली जाओ।
विराट पर भड़की सई
सई कहती हैं कि वो अपने विनायक के बिना इस घर से नहीं जाएगी। उससे घरवालों और वीणू की नफरत बर्दाशत नहीं होती हैं। वो अपना सारा गुस्सा विराट पर निकालती हैं। विराट सई को मनाने की कोशिश करता है। लेकिन सई उसे पर इलजाम लगाती है कि तु्म्हारी वजह से मेरा बेटा मुझसे नफरत कर रहा है। विराट कहता है कि मैंने कुछ नहीं किया। सई कहती हैं कि तुमने मेरे बेटे को मेरे करीब लाने के लिए क्या किया। ये बताओ क्या तुम्हारे पास कोई जवाब है। क्या विराट सई और विनायक के रिश्ते को ठीक कर पाएगा।
सई और विराट की लड़ाई के बाद भवानी देवी प्लान करेगी डेट। भवानी सई को खुश करने के लिए उसका फेवरेट खाना और बाकी चीजें रखती हैं। भवानी विराट से कहती हैं कि तुम घर आकर सई के साथ समय बिताओ और अपनी दिल की सुनो।
