Ghum Hai Kisi Ke Pyaar Mein: सई की मांग में सत्या भरेगा सिंदूर, खुशी से झूम उठे फैंस

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Apr 28, 2023, 08:31 PM IST

Ghum Hai Kisi Ke Pyaar Mein: टीवी शो गुम है किसी के प्यार में धांसू ट्विस्ट आने वाला है। फैंस लंबे समय से सत्या और सई की शादी का इंतजार कर रहे थे। शो में शादी की ट्रैक शुरू हो गया है। सोशल मीडिया पर फैंस शादी के वीडियो पर लगातार रिएक्शन दे रहे हैं।

Ghum Hai Kisi Ke Pyaar Mein: स्टार प्लस के पॉपुलर शो गुम है किसी के प्यार में धमाकेदार ट्रैक चल रहा है। शो में सई और सत्या की शादी की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। वहीं, दूसरी तरफ विराट खुद को बेबस महसूस कर रहा है। उसे समझ नहीं आ रहा है कि कैसे सत्या और सई की शादी को रोके। अपने प्यार को खुद से दूर जाते देख वो टूट चुका है। सई ये शादी पत्रलेखा और वीणू के लिए कर रही हैं। वो नहीं चाहती हैं कि विराट के पागलपन की वजह से उसके बेटे विनायक की जिंदगी तबाह हो।

ghkkpm (21)

Ghum Hai Kisi Ke Pyaar Mein (credit pic: instagram)

विराट को रोकने के लिए सई सत्या से शादी करने का फैसला करती हैं। शो के अपकमिंग ट्रैक में सत्या विराट के सामने सई की मांग में सिंदूर भर देगा। फैंस डॉक्टर सत्या और सई की जोड़ी को बेहद पसंद करते हैं। फैंस लंबे समय से चाहते थे कि सई और सत्या की शादी का ट्रैक दिखाया जाया। ट्विटर पर फैंस सत्या और सई की शादी से बहुत खुश है। शो का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिस पर फैंस लगातार रिएक्ट कर रहे हैं।

End of Feed