GHKKPM: स्टार प्लस के पॉपुलर शो गुम है किसी के प्यार में (Ghum Hai Kisi Ke Pyaar Mein) धमाकेदार ट्रैक चल रहा है। मेकर्स शो की टीआरपी की बढ़ाने के लिए हर हफ्ते नए ट्विस्ट और टर्न्स लेकर आते हैं। शो के अपकमिंग एपिसोड में सई विराट को छोड़कर सत्या से शादी करने का फैसला लेती है। सई ये कदम विनायक और पाखी की खुशी के लिए लेती हैं। ताकि वो अपने दोनों बच्चों को अच्छी परवरिश दे सकें। हर्षद अरोड़ा डॉक्टर सत्या के किरदार में दर्शकों को खूब पसंद आ रहे हैं।
Ghum Hai Kisi Ke Pyaar Mein (credit pic: instagram)
सत्या और सई के बीच की केमिस्ट्री दर्शकों का दिल जीत रही हैं। मेकर्स शो में ड्रामा और सस्पेंस को बढ़ाने के लिए एक नई एंट्री कराने वाले हैं। शो में जल्द राहुल रामचंद्रन महाजन की एंट्री होने वाली हैं। राहुल को विलेन के रोल के लिए जाना जाता है।
शो में होगी इस नए शख्स की एंट्री
एक्टर शो में निगेटिव कैरेक्टर प्ले करने वाले हैं। राहुल के आने के बाद सई और विराट की जिंदगी में क्या तूफान आता है। इसके लिए हमें थोड़ा सा इंतजार करना होगा। शो में सिद्धार्थ बोडके जगप्रताप का कैरेक्टर प्ले कर रहे हैं। जगप्रताप का किरदार दर्शकों को खूब पसंद आया है। शो के अपकिमिंग एपिसोड में विराट और सई की जिंदगी में उथल -पुथल मचने वाली है।
सई पाखी और विनायक की जिंदगी को बर्बाद होने से बचाने के लिए डॉक्टर सत्या से शादी कर लेगी। इतना ही नहीं शो के अपकिमिंग एपिसोड में पता चलेगा कि सत्या नागेश्वर चौव्हाण का नाजायज बेटा है। इस सच्चाई को जानने के बाद दोनों परिवार के पैरों तले जमीन खिसक जाएगी। वहीं, अगर बात शो के नई एंट्री राहुल रामचंद्रन महाजान की करें तो उन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 2003 में फिल्म कोई मिल गया से की थी। उन्होंने लंबे समय तक एक्टिंग से ब्रेक लिया हुआ था और फैमिली बिजनेस संभाल रहे थे। साल 2017 में उन्होंने कम बैक किया। राहुल महाजन ने इनसाइड एज 3, सत्यमेव जयते 2 और मुंबई सागा में काम किया था।
