GHKKPM Spoiler: सई से जबरदस्ती शादी करना चाहता है विराट, दिल पर पत्थर रख पाखी ने दिया तलाक

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Apr 21, 2023, 01:06 PM IST

Ghum Hai Kisi Ke Pyaar Mein Latest Spoiler: टीवी शो गुम है किसी के प्यार में धांसू ट्रैक आने वाला है। सई ने विराट से शादी करने से मना कर दिया है। वो विराट को बताती हैं कि वो जल्द किसी और के साथ अपनी जिंदगी में आगे बढ़ जाएगी।

Ghum Hai Kisi Ke Pyaar Mein Latest Spoiler: नील भट्ट (Neil Bhatt), ऐश्वर्या शर्मा (Aishwarya Sharma) और आयशा सिंह (Aayesha Singh) का शो गुम है किसी के प्यार में टीआरपी की लिस्ट में टॉप पर रहता है। शो में सई पाखी और विराट की जिंदगी में उथल- पुथल मच हुई है। सई के लिए विराट का पागलपन दिनोंदिन बढ़ता ही जा रहा है। विराट पाखी से कहता है कि मैं सई से प्यार करता हूं और उसके बिना नहीं रह सकता हूं। मैं चाहता हूं कि तुम मुझे तलाक दे दो। विराट पाखी के सामने हाथ जोड़ता है। पाखी विराट को दिल पर पत्थर रखकर तलाक देने के लिए तैयार हो जाती है।

_Ghum Hai kisi ke pyaar mein

Ghum Hai kisi ke pyaar mein (credit pic: instagram)

विराट विनायक और सवि से भी माफी मांगता है। वो विनायक से कहता है कि मैंने तुम्हारी मां से भी माफी मांग ली है। अब सब ठीक हो जाएगा। सवि अपने भाई से कहती हैं कि वीणू दादा आप बाबा को माफ कर दो। विराट अपने बच्चों से माफी मांगने के बाद सीधा सई से मिलने जाता है।

End of Feed