GHKKPM Spoiler: बेटे के लिए जान दांव पर लगाएगी ईशा, शो में आएगा धमाकेदार ट्विस्ट

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Aug 28, 2023, 02:26 PM IST

Ghum Hai Kisi Ke Pyaar Mein Latest Spoiler: टीवी शो गुम है किसी के प्यार में मेकर्स धमाकेदार ट्विस्ट लेकर आने वाले हैं। शो में ईशान और सवि की जान खतरे में पड़ने वाली है। ईशा को दोनों को बचाते हुए गोली लग जाती है। अपनी मां को इस हालत में देखकर ईशान हैरान रह जाता है।

Ghum Hai Kisi Ke Pyaar Mein Latest Spoiler: टीवी शो गुम है किसी के प्यार में भाविका शर्मा (Bhavika Sharma) और शक्ति अरोड़ा (Shakti Arora) लीड रोल प्ले कर रहे हैं। शो में दोनों की तीखी नोकझोंक फैंस को बेहद पसंद आ रही हैं। भोसले कॉलेज में ईशा के आने से यशवंत और अक्का साहिब परेशान है। दोनों नहीं चाहते हैं किसी भी हालत में ईशान और ईशा की गलतफहमियां दूर हो। ईशान अपनी मां से नफरत करता है क्योंकि वो उसे बचपन में छोड़कर चली गई थी। ईशान को लगता है कि इतने सालों बाद वो क्या करने वापस आई है।

कॉलेज में गणपति पूजा होने वाली है। पूजा की सारी जिम्मेदारियां सिव संभालती है। पूजा की तैयारियों के बीच ईशान और सवि के बीच में क्यूट रोमांटिक मोमेंट दिखाया जाता है। ईशान और सवि एक- दूसरे को सुनाने का कोई मौका नहीं छोड़ते है। लेकिन इस बार की गणपति पूजा काफी धमाकेदार होने वाली है।

End of Feed