Ghum Hai Kisi Ke Pyaar Mein Latest Spoiler Alert: टीवी शो गुम है किसी के प्यार में मेकर्स धमाकेदार ट्विस्ट और टर्न्स आने वाले हैं। मेकर्स शो में लीप जल्द जेनरेशन लीप लाने वाले हैं। शो की स्टोरीलाइन की बात करें तो सई अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभा रही हैं। सत्या और विराट सई से अपने दिल की बात कहने के लिए नशे की हालत में गाड़ी चलाते हैं। इस दौरान सत्या का एक्सीडेंट हो जाता है। अंबा सत्या के एक्सीडेंट का जिम्मेदार विराट को ठहराती है।
Ghum Hai kisi ke pyaar mein (spoiler)
अंबा विराट के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करवाती है। सई अंबा से कहती हैं कि मुझे नहीं लगता है कि विराट ऐसा कभी नहीं कर सकता है। अंबा सत्या को इस हालत में देखकर पूरी तरह से टूट जाएगी। सई पूरे परिवार को समझाती है कि वो सत्या के पास रूकेगी। आप सभी लोग घर जाओ। अंबा सई की कोई भी बात सुनने को तैयार नहीं होती है। सई किसी काम से घर आती है तो उसे घर के बाहर विराट नशे की हालत में मिलता है। सई विराट को अपने घर लेकर जाती है। अंबा सई और विराट को साथ में देखकर गुस्सा हो जाती है। वो सई को खरी- खोटी सुनाती है।
विराट को होगी जेल
शो के अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि सत्या के एक्सीडेंट के केस में विराट को पुलिस गिरफ्तार कर लेगी। विराट पुलिस स्टेशन में अंबा और सई को साथ देखता है। उसे लगता है कि सई ने उसके खिलाफ केस किया है। सई को समझ नहीं आता है कि आखिर विराट और सत्या साथ में क्या कर रहे थे। नशे की हालत में दोनों के बीच क्या बात हुई किसी को याद नहीं होता है। सत्या और विराट दोनों को कुछ भी याद नहीं है। वहीं, सई को लगता है कि विराट निर्दोष है और उसकी कोई गलती नहीं है।
