Ghum Hai Kisi Ke Pyaar Mein Full Episode 26th April 2023 : स्टार प्लस का पॉपुलर शो गुम है किसी के प्यार में (Ghum Hai Kisi Ke Pyaar Mein) टीआरपी की लिस्ट में टॉप पर रहता है। शो में विराट और सई के बीच तकरार चल रही हैं। सई चौव्हाण परिवार को बताती है कि वो जल्द डॉक्टर सत्या के साथ शादी करेगी। सई के इस फैसले को जानने के बाद पूरा परिवार हैरान रह जाता है। इतना ही नहीं सई सवि और विनायक को समझाती है कि अब हम लोग अलग-अलग परिवार में रहेंगे। अब सवि मेरे साथ अलग परिवार में रहेगी। सई की इस बात को सुनने के बाद वीणू हैरान रह जाता है। वो विनायक से कहती है कि एक घर में एक ही आई- बाबा रहे सकते हैं।
Ghum Hai Kisi Ke Pyaar mein (spoiler)
सई बच्चों को तो समझा लेती हैं। लेकिन ये सब सुनकर विराट का पारा बढ़ जाता है। वो सई से कहता है कि ये सब तुम अपनी अयासी के लिए कर रही हो। इस शब्द को सुनने के बाद सई अपना आपा खो देती है। वो विराट को खरी-खोटी सुनाती है। दोनों के बीच जमकर झगड़ा होता है। इधर सत्या कहता है कि वो सिर्फ डॉक्टर सई से शादी करेगा। इसके अलावा वो किसी और से शादी नहीं करेगा।
सत्या की जान बचा पाएगी सई
विराट सई को खुद से दूर नहीं होने देना चाहता है और वो फैसला करता है कि इस शादी को रोक-कर रहेगा। विराट सत्या को मिलने के लिए बुलाता है और कहता है कि तुम्हें अकेले आना है। इस मुलाकात के बारे में सई को पता नहीं चलना चाहिए। सत्या कहता है ठीक है मैं मिलने आता हूं। शो के अपकमिंग एपिसोड में विराट की कार से डॉक्टर सत्या का एक्सीडेंट हो जाएगा। विराट जानबूझकर सत्या की बाइक को नहीं टक्कर मारता है। क्या समय रहते सई बचा पाएगी डॉक्टर सत्या की जान।
