Ghum Hai Kisi Ke Pyaar Mein Full Episode 23rd April 2023: टीवी शो गुम है किसी के प्यार में (Ghum Hai Kisi Ke Pyaar Mein) टीआरपी की लिस्ट में टॉप पर रहता है। शो में इमोशनल ड्रामा चल रहा है। विराट सई से शादी करने के लिए पाखी को तलाक दे देता है। वो सई से अपनी दिल की बात कहता है। सई विराट से कहती हैं मैं कभी भी तुमसे शादी नहीं करूंगी। मैं जिंदगी में आगे जरूर बढूंगी और जल्द किसी और से शादी करूंगी। विराट को शुरुआत में लगता है सई उसे जलाने के लिए ऐसा कह रही हैं। काकू विराट को कहती हैं हो सकता है सई और सत्या की दोस्ती बढ़ गई हो। तुम इसके बारे में पता करो।
Ghum Hai kisi Ke Pyaar Mein latest spoiler (credit pic: instagram)
विराट सई को ढूंढने के लिए अस्पताल जाता है। वो पूछता है कि सई कहां है। स्टाफ के लोग बताते है कि सई डॉक्टर सत्या के साथ है। इधर सत्या सई से पूछता है कि आप कैसे इस मुसीबत से निकलेगी। तभी सत्या के आंखों में कोई केमिकल गिर जाता है। सई सत्या की मदद करने की कोशिश करती हैं। विराट दोनों एक- दूसरे के करीब देखता है।
विराट ने सई पर लगाया सत्या संग अफेयर का आरोप
विराट सई पर इल्जाम लगाता है कि तुम्हारा सत्या के साथ अफेयर चल रहा है। इसलिए तुम मुझसे शादी नहीं करना चाहती हो। सई मुझे लगा तुम मुझसे नाराज हो इसलिए ये सब कह रही हो।
सई सत्या को शादी के लिए प्रपोज करती हैं। सत्या अपनी दोस्त की मदद करने के लिए मान जाता है। सई सत्या के साथ उसके घर जाने के लिए रवाना होती है। वो सत्या से कहती हैं कि मैं तुम्हारे परिवार को बता दूंगी कि मैं पहले से शादी शुदा हूं और दो बच्चों की मां हूं। सत्या सई को ये सच्चाई बताने से मना कर देता है। वो कहता है अगर अजी और मां को पता चलेगा कि तुम शादीशुदा हो। वो इस शादी के लिए कभी नहीं मानेंगे। विराट काकू को बताएगा कि सई सत्या से शादी करने वाली है जिसे सुनने के बाद उनके होश उड़ जाएंगे।
