GHKKPM : पाखी ने विराट को थप्पड़ मारकर दिखाई औकात, ट्विटर पर यूजर्स बोले- बीवी से मिला करारा जवाब

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Apr 15, 2023, 01:49 PM IST

Ghum Hai Kisi Ke Pyaar Mein: टीवी शो गुम है किसी के प्यार में इमोशनल ट्रैक चल रहा है। सई के लिए विराट का जुनून देख हर कोई हैरान है। इस समय उसे किसी की कोई परवाह नहीं है। पाखी विराट को उसकी औकात दिखाते हुए थप्पड़ मारती है। ट्विटर पर विराट को थप्पड़ पड़ने का वीडियो चर्चा में है।

Ghum Hai Kisi Ke Pyaar Mein Twittter Review: नील भट्ट, ऐश्वर्या शर्मा और आयशा सिंह का शो गुम है किसी के प्यार में टीआरपी की लिस्ट में टॉप पर रहता है। मेकर्स शो में हर हफ्ते ट्विस्ट और टर्न्स लेकर आते हैं। शो में कुछ समय पहले ही डॉक्टर सत्या की एंट्री हुई थी। डॉक्टर सत्या का किरदार दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है। फैंस जहां पहले विराट और सई को साथ देखना चाहते थे। अब सत्या और सई के रोमांटिक पलों को देखना चाहते हैं। यूजर्स का कहना है कि मेकर्स को शो में सत्या और सई की शादी का प्लाट दिखाना चाहिए।

ghum hai kisi ke pyaar mein (52)

ghum hai kisi ke pyaar mein (credit pic: instagram)

शो में अभी विराट अपने हर रिश्ते को ताक पर रख कर सई के साथ नई जिंदगी शुरू करना चाहता है। वो सई से शादी करना चाहता है। विराट ने सई के लिए पाखी को तलाक तक दे दिया है। कल के एपिसोड में पाखी ने विराट को उसके गुनाहों के लिए थप्पड़ मारा। पाखी ने विराट को उसकी गलती का एहसास करवाते हुए कहा कि तुम किसी की इज्जत नहीं कर सकते हो। तुम न अच्छे दोस्त बन पाए और न पति। वहीं, विराट कहता है कि पाखी तुम मेरे बेटे की मां हो। मैं तुम्हारी बहुत इज्जत करता हूं।

End of Feed