गुम है किसी के प्यार में फेम सोनाली ने छोड़ा शो, बोलीं- नई कहानी में अपने रोल से खुश नहीं...

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Jun 23, 2023, 07:03 PM IST

Ghum Hai Kisi Ke Pyaar Mein: टीवी शो गुम है किसी के प्यार में मेकर्स धमाकेदार ट्विस्ट लेकर आने वाले हैं। शो में जल्द जेनरेशन लीप आने वाला है। लीप से पहले सोनाली ने छोड़ा शो। एक्ट्रेस ने बताया कि नई कहानी में अपने किरदार से खुश नहीं हूं जिसकी वजह से मैंने आगे बढ़ने का फैसला लिया।

Ghum Hai Kisi Ke Pyaar Mein: स्टार प्लस के पॉपुलर शो गुम है किसी के प्यार में मेकर्स धमाकेदार ट्विस्ट लेकर आने वाले हैं। मेकर्स शो में जेनरेशन लीप लाने वाले है। लीप की वजह से लीड एक्टर्स शो छोड़ रहे हैं। इसके अलावा शो के स्पोर्टिंग एक्टर्स भी अलविदा कहने वाले हैं। शीतल मौलिक भी शो से एग्जिट लेने वाली है। शीतल शो में सोनाली का किरदार निभाती हैं। इस किरदार से एक्ट्रेस को घर-घर में पहचान मिली।

सोनाली ने शो छोड़ते हुए कहा कि उनके लिए भी ये फैसला आसान नहीं था। मैं पिछले ढाई साल से इस शो से जुड़ी हुई है। लोग ने मेरे किरदार को इतना प्यार दिया है। लेकिन मुझे लगता है कि ये सही समय है। मैं बतौर एक्टर बाकी चीजें एक्सप्लोर करना चाहती हूं।

End of Feed