Ghum Hai Kisi Ke Pyaar Mein फेम आयशा सिंह को मिला नया शो! अर्जुन बिजलानी संग दिखेगी केमिस्ट्री

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated May 27, 2023, 08:08 PM IST

Ghum Hai Kisi Ke Pyaar Mein: गुम है किसी के प्यार में छोड़ते ही आयशा सिंह को मिला नया शो। सई ने अपनी दमदार एक्टिंग से लोगों के दिल में अपनी अलग पहचान बनाई है। गुम है से सई को घर-घर में पहचान मिली। एक्ट्रेस जेनरेशन लीप के बाद इस शो को छोड़ देंगी।

Ghum Hai Kisi Ke Pyaar Mein: स्टार प्लस के पॉपुलर शो गुम है किसी के प्यार में मेकर्स धमाकेदार ट्विस्ट लेकर आने वाले हैं। मेकर्स शो की कहानी को आगे बढ़ाने के लिए जेनरेशन लीप लाने वाले हैं। जेनरेशन लीप के बाद शो में विराट और सई के बच्चों की कहानी को दिखाया जाएगा। जनरेशन लीप आने की वजह से शो के लीड कैरेक्टर्स नील भट्ट (Neil Bhatt), आयशा सिंह (Ayesha Singh) और हर्षद अरोड़ा (Harshad Arora) ने अलविदा कह दिया है। इन तीनों स्टार्स का कहना है कि वो शो में अपने से बड़ी उम्र का नहीं दिखना चाहते हैं। आयशा सिंह ने शो को छोड़ने की बात को कंफर्म कर दिया है।

ayesha singh (2)

ayesha singh (credit pic: instagram)

गुम है किसी के प्यार में छोड़ते ही आयशा सिंह को अर्जुन बिजलानी के साथ शो ऑफर हुआ है। एक्ट्रेस ने इस ऑफर को एक्सेप्ट करने से मना कर दिया है क्योंकि वो अभी गुम है शूटिंग कर रही हैं। एक्ट्रेस अपने हर काम में 100 प्रतिशत देने में यकीन रखती हूं।

End of Feed