Ghum Hai Kisi Ke Pyaar Mein 8 January, 2023 Full Episode: स्टार प्लस के पॉपुलर शो 'गुम है किसी के प्यार में' (Ghum Hai Kisi Ke Pyaar Mein) फैंस को जबरदस्त ट्विस्ट और टर्न्स आने वाले हैं। शो में इन दिनों सई और विराट की जिदंगी में उथल - पुथल चल रही है। सई अपने खोए हुए बेटे वीणू को ढूढ़ने की तमाम कोशिश कर रही है। वो अनाथालय की केयर टेकर से आनंदी का नंबर लेती हैं। लेकिन आनंदी फोन नहीं उठाती है। इस दौरान सई सोचती हैं कि मैं विराट से हमारे बेटे वीणू को ढूढ़ने के लिए कह सकती हूं। इसके लिए वो विराट को वॉयस नोट भेजने का फैसला करती हैं। बाद में सई अपनी भावनाओं पर काबू करते हुए सोचती हैं कि क्या होगा अगर वो हमारा बेटा वीणू नहीं होगा। विराट की सारे उम्मीदें टूट जाएगी।
ghum hai kisi ke pyaar mein (credit pic: instagram)
विराट पाखी को अस्पताल से घर ले आएगा। चौहाण परिवार के सदस्य उसकी आरती उतारेंगे। पाखी ये देखकर काफी दुखी होती है कि घरवाले काफी उदास है। विराट पाखी से कहता है कि तुम्हें परेशान होने की जरूरत नहीं है। तुम्हारे साथ बीते दिनों में इतना कुछ हो गया इसलिए सभी लोग परेशान है।
करिश्मा करेगी विराट को ब्लेम
मोहित और करिश्मा के बीच झगड़ा होता है। ये सब देखकर विराट हैरान रह जाता है। करिश्मा मोहित से कहती है कि जब भी मुझे तुम्हारी जरूरत थी। तुम मेरे साथ नहीं थे। मैं अब तुम्हारे साथ एक छत के नीचे नहीं रह सकती हूं। मोहित गुस्से में करिश्मा को थप्पड़ लगााने के लिए हाथ उठाता है, लेकिन विराट ऐसा करने से रोक देता है। विराट करिश्मा को समझाने की कोशिश करता है। लेकिन वो कुछ समझना नहीं चाहती हैं। करिश्मा कहती हैं कि आपने भी तो सई को छोड़कर किसी और लड़की से शादी की थी। आप मुझे लेक्चर मत दो। सोनाली मोहित और करिश्मा से कहती हैं कि तुम दोनों अपने झगड़े को प्राइवेट में सुलझा लो। करिश्मा इस दौरान घरवालों को घर छोड़ने की धमकी देती है।
