Ghum Hai Kisi Ke Pyaar Mein: सामने आया अंबा और काकू का काला अतीत, विराट से नफरत करेगा वीणू

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated May 4, 2023, 01:55 PM IST

Ghum Hai Kisi Ke Pyaar Mein Spoiler: सत्या और सई के सामने आया काकू और अंबा के बीच का कड़वा सच। दूसरी तरफ पाखी चौव्हाण परिवार को छोड़कर चली गई है और विनायक को अपनी मां का लिखा हुआ लेटर मिल गया है। लेटर में पाखी ने अपने घर छोड़ने की वजह बताई है।

Ghum Hai Kisi Ke Pyaar Mein Spoiler: नील भट्ट, ऐश्वर्या शर्मा और आयशा सिंह का शो गुम है किसी के प्यार में टीआरपी की लिस्ट में टॉप पर रहता है। शो में सत्या और सई की शादी से काकू और विराट को झटका लगा है। काकू सई की शादीशुदा जिंदगी में बवाल करने के लिए अधिकारी हाउस पहुंच जाती है। अधिकारी निवास में जाकर काकू सई और सत्या से कहती हैं कि मैं सवि को वापस लेने आई हो। मैं अपनी पोती को इस तरह से भटकते हुए नहीं देख सकती हूं। सई और काकू की बहस के बीच में विराट भी आ जाता है।

Ghum hai Kisi ke pyaar mein (60)

Ghum hai Kisi ke pyaar mein (credit pic: instagram)

सई काकू से कहती हैं कि वो अपनी बेटी का ध्यान रख सकती हैं। सवि भी वहीं रहेगी जहां उसकी मां रहेगी। विराट बात को बढ़ाना नहीं चाहता है इसलिए काकू को चलने के लिए कहता है। काकू और अंबा दोनों एक- दूसरे से टक्कराती है। दोनों बहने एक- दूसरे को इतने सालों बाद देखकर हैरान हो जाती है।

End of Feed