Ghum Hai Kisi Ke Pyaar Mein 29th May Spoiler: स्टार प्लस के पॉपुलर शो गुम है किसी के प्यार में टीआरपी की लिस्ट में टॉप पर रहता है। आयशा सिंह के शो में मेकर्स हर हफ्ते नए ट्विस्ट और टर्न्स लेकर आते हैं। शो में सई और सत्या की शादी हो चुकी हैं। विराट हर बात के लिए सई को जिम्मेदार ठहराता है। वो उसे नफरत करने लगा है। विराट को लगता है कि सई उसके बच्चों को भी उससे दूर कर देगी। वहीं, सई अपनी शादी और बाकी जिम्मेदारियों को बखूबी निभा रही हैं।
Ghum hai Kisi ke Pyaar mein spoiler (credit pic: instagram)
आज के एपिसोड की शुरुआत सई और सत्या के साथ होती है। सई को इस तरह से खुश देखकर सत्या को अच्छा लगता है। वो सत्या को बताती है कि मेरे विजु काका आने वाले हैं। वो मेरे पूरे परिवार से मिलना चाहते हैं। सई अपने काका से मिलने के लिए पुलिस स्टेशन जाती है। वहां सई की मुलाकात विराट से होती है। सई विराट से उसकी चोट का कारण पूछती है।
सत्या के पिता है सई के काका
विराट कहता है कि किस हक से तुम ये सब पूछ रही हो। सई कहती हैं कि मैं बस इतना चाहती हूं कि तुम अपना ध्यान रखो। अपने लिए नहीं तो बच्चों के लिए। वो तुम्हें इस तरह से देखकर काफी परेशान होते हैं। सई विराट के चोट पर बैंडेज लगाती है और बाद में अपने काका से मिलती हैं। सई अपने काका के साथ घर वापस आती है। जहां वो सभी को अपने काका से मिलाती है। अंबा सई के काकू को देखकर हैरान रह जाती है। वो सई से कहती हैं कि मैं बाहर नहीं जाऊंगी। तुम उन्हें किसी भी तरह से वहां से जाने के लिए कहो। मैं नहीं चाहती कि सत्या के सामने उसके पिता का सच आए। सई बात को संभालने की कोशिश करती हैं।
