Ghum Hai Kisi Ke Pyaar Mein 17th April Full Episode : नील भट्ट (Neil Bhatt), ऐश्वर्या शर्मा (Aishwarya Sharma) और आयशा सिंह (Ayesha Singh) के शो गुम है किसी के प्यार में (Ghum Hai Kisi Ke Pyaar Mein) टीआरपी की लिस्ट में टॉप पर रहता है। शो में मेकर्स जल्द नए ट्विस्ट और टर्न्स लेकर आने वाले हैं। सई अपनी बेटी सवि के साथ घर छोड़कर चली जाती हैं। विराट सई को रोकने के लिए आगे बढ़ता है वैसे ही पाखी उसे रोकने की कोशिश करती हैं। विराट पाखी को धक्का दे देता है और वहां से चला जाता है। पाखी के सिर में चोट आ जाती है लेकिन विराट को सिर्फ सई की चिंता होती है। वो उसे छोड़कर चला जाता है। विनायक अपने पिता का ये रूप देखकर डर जाता है। उसे लगता है कि पापा की वजह से मम्मी की ये हालत है। उसे लगता है कि उसके पापा अच्छे इंसान नहीं है। वो इस बात से सदमे में चला जाता है।
ghum hai kisi ke pyaar mein spoiler (credit pic: instagram)
विनायक ये सब देखकर काफी दुखी हो जाता है और वो भागता है। इस दौरान वो सिढ़ियों से नीचे गिर जाता है। डॉक्टर्स बताते हैं कि विनायक किसी बात को लेकर मेंटली अपसेट है जिसका असर उसके चलने पड़ा है। विनायक एक बार फिर सहारे के साथ चलेगा। विनायक को इस हालत में देखकर पूरा परिवार परेशान हो जाएगा। इस बात को जानने के बाद सई अपने बेटे से मिलने चौव्हाण निवास आएगी।
भवानी और अंबा है सगी बहनें
शो के अपकमिंग एपिसोड में खुलासा होगा कि भवानी देवी और अंबा एक- दूसरे की सगी बहन हैं। दोनों एक- दूसरे से नफरत करती हैं। अंबा सत्या और सई की शादी करवाकर भवानी को नीचा दिखाना चाहती हैं। वो भवानी से बदला लेने के लिए ऐसा करेगी। इधर सत्या इस बात को लेकर परेशान है कि उसे सई से शादी करनी चाहिए या नहीं। सई को अंबा की बहू बनते हुए देखकर भवानी देवी परेशान हो जाएगी।
