Ghum Hai Kisi Ke Pyaar Mein 13 January, 2023 Full Episode: विराट और सई ने एक- दूसरे को लगाया गले, पाखी को मिला पति से धोखा

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Jan 13, 2023, 01:07 PM IST

Ghum Hai Kisi Ke Pyaar Mein 13 January, 2023 Full Episode: गुम है किसी के प्यार में विराट और पाखी की जिंदगी में तूफान आने वाला है। वीणू की सच्चाई को छिपाने के लिए विराट परिवार और सई से लगातार झूठ बोल रहा है। क्या सई और विराट का रिश्ता टूट जाएगा।

Ghum Hai Kisi Ke Pyaar Mein 13 January, 2023 Full Episode: स्टार प्लस के पॉपुलर शो 'गुम है किसी के प्यार में' विराट और पाखी की जिंदगी में उथल- पुथल चल रही है। दोनों साथ होकर भी एक - दूसरे से अलग है। आज के एपिसोड की शुरुआत में विराट सई को गले लगाते हुए नजर आएगा। दोनों की आंखों में आंसू होते हैं। विराट सई से कहता है कि अगर मैंने तुम्हें उस दिन जाने से रोक लिया होता तो हमारी परिवार पूरा होता है। दोनों को साथ देखकर पाखी काफी दुखी हो जाएगी। उसे लगता है कि विराट उसे धोखा कैसे दे सकता है। सई मोहित के साथ चली जाती है। विराट सई से कहता है कि हमें अपने बीते हुए कल को पीछे छोड़कर आगे बढ़ना चाहिए। विराट को वॉशरूम में सई की याद आती है और उसे एहसास होता है कि सई के साथ कितना गलत कर रहा है। पाखी विराट के धोखे को याद कर बार- बार रोती है।

ghum hai kisi ke pyaar mein (11)

ghum hai kisi ke pyaar mein

अगले दिन विनायक सई के मिलने के लिए उसके घर जाना चाहता है और मोहित उसे वहां छोड़ता है। भवानी विराट को डांटते हुए कहती हैं कि तुम्हारी वजह से मेरा राजनीतिक करियर खराब हो रहा है। विराट कहता है कि मैंने कुछ गलत नहीं किया है और पाखी पूरा सच नहीं जानती हैं। पाखी कहती हैं कि वो कभी मां नहीं बन सकती हैं, इसीलिए वो सई की तरफ खींचा जा रहा है।

End of Feed