Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Twist: 24 घंटे में शादी करेगा सत्या, क्या विराट का दिल तोड़ देगी सई?

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Apr 11, 2023, 11:21 AM IST

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Upcoming Twist: अब गुम है किसी के प्यार में के आने वाले एपिसोड में हम देखेंगे कि नील भट्ट उर्फ विराट सई को शादी के लिए पूछने वाला है। वहीं सत्या की फैमिली ने उसे 24 घंटे में शादी करने का अल्टीमेटम दे दिया है। जिसके बाद अब देखना होगा कि क्या सई, विराट का दिल तोड़कर सत्या से शादी कर लेगी।

KEY HIGHLIGHTS
  • गुम हैं किसी के प्यार के आज के एपिसोड में आएगा नया मोड़।
  • सत्या को 24 घंटे में शादी करने का अल्टीमेटम मिल जाएगा।
  • वहीं विराट आज सई से मिलकर उससे शादी के लिए पूछेगा।

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Spoiler 11 April 2023: अब गुम है किसी के प्यार में के आने वाले एपिसोड में हम देखेंगे कि नील भट्ट उर्फ विराट सई को शादी के लिए पूछने वाला है। वहीं सत्या की फैमिली ने उसे 24 घंटे में शादी करने का अल्टीमेटम दे दिया है। जिसके बाद अब देखना होगा कि क्या सई, विराट का दिल तोड़कर सत्या से शादी कर लेगी। गुम हैं किसी के प्यार में के आज 11 अप्रैल 2023 के एपिसोड की शुरुआत सत्या से होती है, वह हॉस्पीटल में कुछ लड़किया से मिलने वाला है। शादी के लिए वह कई लड़कियों से बात करने वाला है। इस बीच सई हॉस्पीटल में आती है और पूछने लगती है कि आखिर ये क्या चल रहा हैं, तो सत्या उसे जवाब देता है कि उसे घरवालों की तरफ से शादी करने के लिए 24 घंटे का अल्टीमेटम मिला है। कुछ भी करके उसे 24 घंटे से पहले शादी करनी ही पड़ेगी।

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Twist

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Twist

सत्या से शादी करने की सोचेगी सई

इस बीच सई, सत्या से पूछती है कि क्या वह भी विश्वास करता है कि प्यार एक ही बार होता है। जिसपर सत्या कहता है कि वह शादी अपने लिए नहीं बल्कि अपने परिवार के लिए कर रहा है। उसे पत्नि नहीं बल्कि अपनी मां के लिए बहू चाहिए। जिसके बाद सई कहती है कि किसी भी हालत में वह 24 घंटे के अंदर उसके लिए लड़की ढूंढ लेगी। इस बीच एपिसोड की शुरुआत से ही सई, विराट का मैसेज इग्नोर करती है। हालांकि हास्पिटल से निकलते हुए वह विराट को 2 बजे मिलने के लिए कहती है।

End of Feed