Ghum Hai Kisi Ke Pyaar Mein 10th April Spoiler: टीवी शो गुम है किसी के प्यार में मेकर्स धमाकेदार ट्विस्ट लेकर आने वाले हैं। विराट ने सई से अपने प्यार का इजहार कर दिया है। वो सई से कहता है कि मैं चाहता हूं कि अपनी पूरी जिंदगी तुम्हारे और अपने दोनों बच्चों के साथ बिताऊ। विराट का प्रपोजल पाखी फोन पर सुन लेती है। इस बात को जानकर उसका दिल टूट जाता है। उसे लगता है कि सई एक बार फिर उसका सब कुछ छीन लेगी। पाखी सई से विराट को लेकर बात करती हैं। वो कहती हैं कि मैं जानती थी कि तुम मुझसे एक दिन मेरा सब कुछ छीन लोगी। अब तुम विराट की जिंदगी में बनोगी वो दूसरी औरत। सई पाखी से कहती हैं कि मैंने अभी तक विराट को अपना जवाब नहीं दिया है।
Ghum Hai Kisi Ke Pyaar Mein Spoiler (credit pic: instagram)
पाखी कहती हैं कि तुमने विराट को मना भी नहीं किया है। अगर तुम सच में चाहती हो कि मैं और विराट एक साथ खुश रहे तो तुम डॉक्टर सत्या से शादी कर लो। सई सत्या से शादी करने के सवाल पर कोई जवाब नहीं देती है। इधर सत्या का परिवार चाहता है कि वो गिरजा की यादों को भूलाकर किसी और से शादी कर लें। सत्या की मां और उसका परिवार चाहता है कि वो अपनी जिंदगी में आगे बढ़ें। सत्या किसी से भी शादी नहीं करना चाहता है। सत्या की मां उसे घर छोड़कर जाने की धमकी देती है।
सई के प्यार में जुनूनी प्रेमी बनेगा विराट
शो के अपकमिंग ट्रैक में सई पाखी के रिश्ते को बचाने के लिए सत्या से शादी करने का फैसला लेती है। उसे लगता है कि अगर वो सत्या से शादी कर लेगा तो पाखी का रिश्ता बच जाएगा और विनायक को भी एक हैप्पी फैमिली मिलेगी। सत्या और सई के बाद विराट ऑब्सेसिव लवर बन जाएगा। उसका दिल टूट जाएगा। वो हर हालत में सब सई को पाना चाहता है। विराट अपने गुस्से पर कंट्रोल नहीं कर पाएगा। विराट सई और सत्या की शादीशुदा जिंदगी को बर्बाद करने की कोशिश करेगा।
