गहना वशिष्ट ने फैजान अंसारी से किया निकाह, सोशल मीडिया पर लोगों ने किया एक्ट्रेस को ट्रोल

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Jun 11, 2023, 04:09 PM IST

गंदी बात फेम गहना वशिष्ट ने शादी कर ली हैं। एक्ट्रेस की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। एक्ट्रेस ने फैजान अंसारी से गुपचुप तरीके से शादी कर ली है। फैजान पेशे से एक्टर है। यूजर्स एक्ट्रेस को सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल कर रहे हैं।

वेब सीरीज गंदी बात फेम एक्ट्रेस गहना वशिष्ट (Gehana Vasisth) एक बार फिर सुर्खियों में हैं। एक्ट्रेस के निकाह की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। फोटो में एक्ट्रेस लाल रंग के ब्राइडल लुक में दिखाई दे रही हैं। एक्ट्रेस की निकाह की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। यूजर्स को यकीन नहीं हो रहा है कि गहना ने गुपचुप तरीके से शादी कर ली है। गहना और वशिष्ट की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। एक्ट्रेस ने ये तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं।

End of Feed