टीवी मसाला

GHKKPM Spoiler: विराट- सई को साथ में देखकर सत्या को हुई जलन, शो में आएगा धमाकेदार ट्विस्ट

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Jun 11, 2023, 01:54 PM IST

Ghum Hai Kisi Ke Pyaar Mein Latest Episode: टीवी शो गुम है किसी के प्यार में सत्या, सई और विराट की जिंदगी में तूफान मचा हुआ है। सत्या को लकवा मार गया है। सत्या को लगता है कि कहीं सई उसे छोड़कर नहीं चला जाए। सई कहती हैं कि वो उसे छोड़कर नहीं जाएगी।

Image

Ghum Hai Kisi Ke Pyaar Mein (credit pic: instagram)

Ghum Hai Kisi Ke Pyaar Mein Latest Episode: स्टार प्लस के पॉपुलर शो गुम है किसी के प्यार में धमाकेदार ट्विस्ट आने वाला है। शो में सई सत्या का हौसला बढ़ाती है। वो सत्या से कहती हैं कि दवाइयां और एक्सरसाइज भी तभी काम करेगी। जब तुम ठीक होना चाहोगे। सई सत्या को समझाती हैं। सत्या कहता है कि तुम मेरे साथ हो तो मुझे किसी बात की चिंता नहीं है। चौव्हान परिवार में कर्ज की वजह से काफी टेंशन है।

सोनाली घरवालों से कहती हैं कि हम क्यों ना अपने घर को बेचकर लॉन ले लेते हैं। इस बात को लेकर सोनाली और काकू में जमकर झगड़ा होता है। सोनाली कहती है मैं सबके लिए सोच रही हूं। काकू कहती हैं कि मैं नहीं चाहती कि घर में और परेशानिया बढ़ें। विराट विनायक को प्रोजेक्ट के लिए अस्पताल लेकर जाता है। वहां उसकी मुलाकात सई से होती है। सई विराट से पूछती हैं कि तुम यहां क्या करे रहो।

विराट- सई को साथ देखकर सत्या को हुई जलन

सत्या सई को अस्पताल में सरप्राइज देने के लिए पहुंचता है। लेकिन वो सई और विराट को साथ में देखता है। दोनों को साथ देखकर उसे जलन होती है। वो सई से कहता है कि मैं तुम्हें सरप्राइज देने पहुंचा था। लेकिन जहां तुम होगी वहां विराट तो रहता ही है। विराट सत्या से कहता है कि तुम रहो। मैं जा रहा हूं। सत्या सई से कहता है कि तुम विराट को जानती नहीं हूं। वो तुम्हें पाने के लिए बेटे का भी इस्तेमाल कर सकता है। सई कहती है कि तुम विराट को गलत समझ रहे हो।

विराट कभी भी ऐसा नहीं सोच सकता है। वो विनायक के लिए आया था। विराट सत्या की सभी बातें सुन लेता है। उसे काफी दुख होता है। विराट को लगता है कि उसकी वजह से सई की जिंदगी में परेशानियां बढ़ रही है। वो सई से दूर जाने का फैसला करता है।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article