Anupama Twitter Reaction: गौरव खन्ना (Gaurav Khanna) और रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly) का शो अनुपमा (Anupama) टीआरपी की लिस्ट में टॉप पर रहता है। शो में मेकर्स जल्द धमाकेदार ट्विस्ट और टर्न्स लेकर आने वाले हैं। एक बार फिर अनुपमा और अनुज एक - दूसरे से अलग हो जाएंगे। मालती देवी अनुपमा को कंट्रोल करने की कोशिश करेगी। शो का नया प्रोमो दर्शकों को पसंद नहीं आया है। सोशल मीडिया पर अनुपमा का प्रोमो वायरल हो रहा है। लोग सोशल मीडिया पर कमेंट कर रहे हैं।
शो में समर और डिंपी की शादी के बाद अनु अनुपमा सदन को छोड़कर चली जाती है। अनुपमा को जाते देखकर अनुज काफी इमोशनल हो जाता है। समर और डिंपी की शादी के बाद अनुज अनुपमा को मिलने के लिए बुलाता है। दूसरी तरफ मालती देवी अनुपमा को कॉनफ्रेंस ज्वाइंन करने के लिए कहती है। वहीं, बा अनुपमा से कहती हैं कि उसे समर और डिंपी की शादी के बाद पहली पूजा के लिए शाह परिवार आना होगा है। ऐसे में अनुपमा क्या करेगी।
मेकर्स पर फूटा फैंस का गुस्सा
सोशल मीडिया पर यूजर्स का कहना है कि मेकर्स शो को जबरदस्ती खींच रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, मेकर्स नहीं चाहते हैं कि अनुपमा अपनी जिंदगी में आगे बढ़े। दूसरे यूजर ने लिखा, शो में मालती देवी अनुज की मां हैं। मालती देवी के ट्रैक को फालतू में दिखाया जा रहा है। यूजर्स अनुपमा के मेकर्स को खरी- खोटी सुना रहे हैं।
शो के अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि मालती देवी अनुज और अनुपमा को अलग करना चाहती हैं। मालती देवी माया के साथ मिलकर अनुज और अनुपमा को अलग करेगी। मालती देवी अनुज की मां है इसका खुलासा जल्द होगा। मालती देवी अनुपमा को अमेरिका लेकर जाना चाहती हैं। अनुपमा के अमेरिका जाने के बाद शो में तीन साल का लीप आएगा।
