टीवी मसाला

Gauahar khan son: Gauahar Khan ने किया अपने बेटे का नामकरण, सोशल मीडिया पर पहली बार दिखाई झलक

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 11, 2023, 03:29 PM IST

Gauahar khan son: हाल ही में एक्ट्रेस गौहर खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट हैंडल पर बेटे की लेटेस्ट तस्वीरें शेयर की हैं तस्वीरों में गौहर और जैद बेटे को गोद में लिए हुए नजर आ रहे हैं तस्वीरें शेयर करते हुए स्टार्स ने अपने बेटे का नाम भी रिवील किया है।

Image

Gauahar Khan Son First Pic

Gauahar khan son: एक्ट्रेस गौहर खान(Gauahar Khan) और जैद दरबार( Zaid Darbar) ने 11 मई 2023 को अपने बेटे का स्वागत किया था, आज इनका बेटा पूरे एक महीने का हो गया है। फैंस काफ़ी लम्बे समय से गौहर के बेटे की एक झलक देखने के इंतजार में थे। अपने फैंस का इंतज़ार खत्म करते हुए स्टार्स ने अपने बेटे की झलक पहली बार सोशल मीडिया पर दिखाई है। एक्ट्रेस ने पहली बार सोशल मीडिया पर अपने बेटे की तस्वीरें साझा की हैं और इसी के साथ बेटे का नाम भी फैंस के साथ शेयर किया है। आइए जानते हैं स्टार्स ने अपने बेटे का क्या नाम रखा है।

गौहर खान ने किया पोस्ट

हाल ही में एक्ट्रेस गौहर खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट हैंडल पर बेटे की लेटेस्ट तस्वीरें शेयर की हैं लेटेस्ट तस्वीरों में गौहर और जैद बेटे को गोद में लिए नजर आ रहे हैं। यह फोटो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। आपको बता दें कि एक्ट्रेस का बेटा 11 जून को पूरे एक महीने का हो गया है। तस्वीरें शेयर करते हुए स्टार्स ने अपने बेटे का नाम भी रिवील किया है।

गौहर ने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा है, "हम अपने बेटे का नाम माशाल्लाह उसके जन्म के पूरे एक महीने होने के बाद बता रहे हैं अपने बेटे के नाम का खुलासा करते हुए गौहर ने बताया कि हमारे बेटे का नाम 'जहान' है, पोस्ट शेयर करते हुए गौहर ने लिखा "हमारा जहान" आप सभी इसको अपना आशीर्वाद दें और जहान के लिए दुआ करें इसके साथ ही एक्ट्रेस ने कहा कि आप सभी से रिक्वेस्ट है कि बच्चे की प्राइवेसी को भी बनाकर रखें। गौहर की इस पोस्ट के बाद फैंस जहान पर खूब प्यार लूटा रहे हैं और कपल को बधाई दे रहे हैं।

गौहर काफी समय से इंडस्ट्री से दूर रह रही हैं और अपना मेटरनिटी पीरियड जमकर एंजॉय कर रही हैं। आखिरी बार गौहर खान को शिक्षा मंडल वेब सीरीज में देखा गया था।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article