'वो ऐसा ही है...'- Ram Kapoor को 'ठरकी' कहने वालों को गौतमी कपूर का जवाब, श्रेया कालरा पर भी तोड़ी चुप्पी

Gautami Kapoor Shares Video Amid Ram Kapoor Trolling: 'लॉकअप 2' में राम कपूर को उनके बर्ताव के लिए निशाने पर लिया जा रहा है। इस मामले पर अब उनकी पत्नी गौतमी कपूर ने चुप्पी तोड़ी है।

Gautami Kapoor Shares Video Amid Ram Kapoor Trolling: नेटफ्लिक्स के पॉपुलर रियलिटी शो 'लॉकअप 2' में हर कंटेस्टेंट खूब सुर्खियां बटोर रहा है। कोई अपनी गेम के कारण तो वहीं कोई अपने बर्ताव के लिए चर्चा में बना रहता है। 'लॉकअप 2' में रहकर राम कपूर भी खूब लाइमलाइट बटोर रहे हैं। लेकिन शो में उन्हें देखकर कई दर्शकों ने उन्हें 'ठरकी' तक कह दिया। इतना ही नहीं, बीते दिन आए एपिसोड में श्रेया कालरा ने भी राम कपूर के बर्ताव पर नाराजगी जाहिर की और बोलीं कि इतना मेरा बाप मे मेरी चुम्मी नहीं लेता, जितना ये आदमी करता है। श्रेया कालरा ने शिल्पा शिंदे संग बातचीत के दौरान ये तक बोला कि अगर अगली बार से राम कपूर ने ऐसा किया तो वह उनका मुंह पकड़कर मना कर देंगी। वहीं राम कपूर पर आई इन बातों के बाद अब उनकी पत्नी गौतमी कपूर ने चुप्पी तोड़ी है। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Lock UPP 2: 'इतना मेरा बाप भी किस नहीं करता मुझे'- राम कपूर के कारण असहज हुईं श्रेया कालरा? बोलीं- थू है...

gautami kapoor on ram kapoor

राम कपूर की पत्नी ने शेयर किया वीडियो (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

    गौतमी कपूर (Gautami Kapoor) ने वीडियो साझा कर राम कपूर के बर्ताव पर चर्चा की। उन्होंने कहा, "गौतमी कपूर ने अपने वीडियो में कहा, "मैंने सोचा था कि मैं लॉकअप के बारे में कुछ भी नहीं कहूंगी। लेकिन बीते दो से तीन दिन मुझे मेरी चुप्पी से पीछे हटने पर मजबूर कर रहे हैं। तो आज मैं अपने पति की ओर से बात करने आई हूं। बहुत से लोग जजमेंट पास कर रहे हैं, कमेंट कर रहे हैं कि वो घटिया हैं, ठर्की हैं। तो मैं आप लोगों को बता दूं कि राम ऐसे ही हैं। मैं उनका बचाव नहीं कर रही, जिस तरह के वो हैं। लेकिन वो बहुत दिल वाले इंसान हैं। वो गेम शो, रियलिटी शो में बगैर किसी रणनीति के गए। तो मुझे लगता है कि वही चीजें सामने आ रही हैं।" टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Lock UPP 2: वाइल्डकार्ड कंटेस्टेंट बन अपूर्वा मखिजा ने की धाकड़ एंट्री, खुला रह गया बाकियों का मुंह

    End of Feed