टीवी मसाला

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 में वापसी के लिए अमर उपाध्याय ने रखी शर्त! एकता कपूर की बढ़ी मुश्किलें

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में मिहीर का लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। वहीं अब बताया जा रहा है कि वापसी के लिए अमर उपाध्याय ने शर्त रखी है।

Image

'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में अमर उपाध्याय की होगी वापसी? (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: टीवी के पॉपुलर सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' ने दर्शकों के दिलों-दिमाग पर कब्जा करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में आए दिन दिलचस्प मोड़ आ रहे हैं, जिसने दर्शकों को शो से बखूबी बांधा हुआ है। एकता कपूर के सीरियल में यूं तो हर किरदार खूब लाइमलाइट बटोर रहा है। लेकिन बीते कई महीनों से मिहीर 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' (Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2) से गायब है। वहीं दर्शक आज भी मिहीर की वापसी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। लेकिन अब बताया जा रहा है कि अमर उपाध्याय ने 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में वापसी के लिए मेकर्स के सामने शर्त रख दी है। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: 'वो ऐसा ही है...'- Ram Kapoor को 'ठरकी' कहने वालों को गौतमी कपूर का जवाब, श्रेया कालरा पर भी तोड़ी चुप्पी

    'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' (Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2) फेम अमर उपाध्याय (Amar Upadhyay) को लेकर खबर आ रही है कि उन्होंने वापसी से पहले मेकर्स के सामने शर्त रख दी है, जिससे उनकी री-एंट्री में देरी हो रही है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अमर उपाध्याय ने मेकर्स से शो के लिए फीस बढ़ाने की मांग की है। लेकिन मेकर्स ने अभी अमर उपाध्याय की शर्त पर सहमति जाहिर नहीं की है। ऐसे में अमर उपाध्याय और मेकर्स आखिरी फैसले तक नहीं पहुंच पाए हैं। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: 'देखने से बढ़ती है ग्लोबल वार्मिंग', अश्लील वीडियो पर Abhinav Shukla ने दिया बयान, उड़े Rubina Dilaik के होश
    KSBKBT 2 में वापसी करेंगे अमर उपाध्याय!

    KSBKBT 2 में वापसी करेंगे अमर उपाध्याय!

      'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' के लेटेस्ट प्रोमो में हुआ मिहीर का जिक्र

      'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' (Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2) के लेटेस्ट प्रोमो में मिहीर का जिक्र हुआ, जिससे फैंस की उत्सुकता भी बढ़ गई। दरअसल, वीडियो में दिखाया गया कि गौतम करण से कहता है कि हमारे बीच चाहे कितनी ही दूरियां क्यों न हो, लेकिन हम मां को पापा का राज नहीं बता सकते। इसपर करण कहता है कि मैं जितनी नफरत तेरी मां से करता हूं, उससे कहीं ज्यादा प्यार अपने पापा से करता हूं। इसलिए तू चिंता मत कर, मैं पापा का राज उन्हें कभी पता नहीं चलने दूंगा।

      ashna malik
      आशना मलिकauthor

      आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

      और पढ़ें
      End of Article