Dilip Joshi Net Worth: असित मोदी का शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) में जेठलाल का किरदार निभा रहे दिलीप जोशी (Dilip Joshi) इन दिनों सुर्खियों में बने हुए हैं। अभी कुछ दिनों पहले खबरे उड़ने लगी थी कि दिलीप जोशी 18 साल बाद शो छोड़ने वाले हैं। हालांकि खुद दिलीप जोशी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में इन रुमर्स का खंडन कर दिया था। लेकिन क्या आप जानते हैं कि दिलीप जोशी परदे के साथ-साथ असल जिंदगी में करोड़पति हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में जानिए कि आखिर फिल्मों, टेलीविजन और ओटीटी प्रोजेक्ट्स के दिलीप ने कितने करोड़ों का साम्राज्य खड़ा किया है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: 'देखने से बढ़ती है ग्लोबल वार्मिंग', अश्लील वीडियो पर Abhinav Shukla ने दिया बयान, उड़े Rubina Dilaik के होश)
दिलीप जोशी की नेटवर्थ
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दिलीप जोशी की नेटवर्थ करीब 45 करोड़ रुपए बताई जाती है। शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' से वो एक हफ्ते में साढ़े सात लाख कमा लेते हैं। ब्रैंड एंडोर्समेंट, सोशल मीडिया पार्टनरशिप जैसे तमाम सोर्स से दिलीप जोशी अच्छा खासा पैसा कमाते हैं। दिलीप जोशी इस समय टीवी इंडस्ट्री के सबसे महंगे एक्टर में से गिने जाते हैं। सिर्फ टेलीविजन की दुनिया से वो 30 से 35 करोड़ का बिजनेस करते हैं। (टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: Anupamaa में मोहसिन खान की एंट्री की खबर निकली झूठी, राजन शाही ने किया साफ; बोले- एक नया शो बनाएंगे...)
दिलीप जोशी की नेटवर्थ/फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
