Hiten Tejwani Birthday: गौरी प्रधान ने पति हितेन को दी खास अंदाज में जन्मदिन की बधाई, बोलीं- मेरे सबसे बड़े सपोर्टर...

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Mar 5, 2024, 06:07 PM IST

Hiten Tejwani Birthday: टीवी एक्टर हितेन तेजवानी अपना 50वां जन्मदिन मना रहे हैं। एक्ट्रेस ने हितेन के बर्थडे पर उनका डांस वीडियो शेयर किया है। वीडियो में एक्टर 'जमाल कुडू' पर डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। एक्ट्रेस ने वीडियो शेयर करते हुए पति के लिए स्पेशल नोट लिखा।

Hiten Tejwani Birthday: टीवी एक्टर हितेन तेजवानी किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। एक्टर ने अपने काम से लोगों के दिलों में अपनी अलग पहचान बनाई हैं। एक्टर की सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन फॉलोइंग हैं। एक्टर आज अपना 50 वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। एक्टर की पत्नी गौरी प्रधान ने उन्हें खास अंदाज में जन्मदिन की बधाई दी। कपल सोशल मीडिया पर एक-दूसरे के प्रति प्यार जताने का कोई मौका नहीं छोड़ता है। कपल आए दिन अपनी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करता है।

End of Feed