टीवी मसाला

Bigg Boss 11 फेम विकास गुप्ता के जीवन में प्यार ने दी दस्तक, वीडियो शेयर कर बोले- जब साथ मिलकर 'हम' बनते हैं

Bigg Boss 11 Fame Vikas Gupta Got Love Of Life: 'बिग बॉस 11' से सुर्खियां बटोरने वाले विकास गुप्ता ने अपने सादगी भरे अंदाज से लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। खास बात तो यह है कि अब उनकी जिंदगी में भी प्यार ने दस्तक दी है।

Image

विकास गुप्ता के जीवन में प्यार ने दी दस्तक!

Bigg Boss 11 Fame Vikas Gupta Got Love Of Life: 'बिग बॉस 11' से सुर्खियां बटोरने वाले विकास गुप्ता ने अपने अंदाज से लाखों लोगों का दिल जीता है। उन्हें मास्टरमाइंड कहकर भी बुलाया जाता है, क्योंकि उन्होंने 'बिग बॉस 11' में जबरदस्त परफॉर्म किया था। विकास गुप्ता ने अपने आप को 'बायसेक्शुअल' बताया था, जिसके बाद से वह हमेशा सुर्खियों में बने रहते थे। वहीं हाल ही में उन्होंने एक वीडियो शेयर किया है, जिसे लेकर अटकलें लग रही हैं कि उन्हें भी अपना पार्टनर मिल गया है। इस बात से विकास गुप्ता (Vikas Gupta) के फैंस की खुशी सातवें आसमान पर है।

विकास गुप्ता (Vikas Gupta) ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से एक वीडियो शेयर किया, जिसमें बीच का खूबसूरत नजारा दिखाई दिया। इस वीडियो में एक शख्स एक महिला के साथ नजर आया। हालांकि वह विकास गुप्ता हैं या नहीं, इस बात पर अभी आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा जा सकता। इस वीडियो को साझा करते हुए विकास गुप्ता ने कैप्शन में लिखा, "जब साथ मिलकर हम बनते हैं।" विकास गुप्ता के वीडियो को देख लोग भी उन्हें ढेर सारी बधाइयां दे रहे हैं।

विकास गुप्ता (Vikas Gupta) के वीडियो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा, "कौन है वो भाग्यशाली।" वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, "तुम्हारे लिए खुश हूं विकास, तुम सबसे बेस्ट के लायक हो। बधाई हो।" 'भाभी जी घर पर हैं' की शुभांगी अत्रे ने भी उनके वीडियो पर हार्ट शेप इमोजी से रिएक्शन दिया। बता दें कि अभी तक विकास गुप्ता ने इस मामले पर कोई रिएक्शन नहीं दिया है। विकास गुप्ता की निजी जिंदगी की बात करें तो उनकी पार्थ सम्थान संग कुछ तस्वीरें वायरल हुई थीं, जिसने हंगामा मचा दिया था।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article