Surbhi Chandna Wedding Photos: सुरभि चंदना ने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड करण आर शर्मा से शादी कर ली है। एक्ट्रेस ने 2 मार्च को जयपुर के चोमू पैलेस में शादी की थी। एक्ट्रेस की शादी में करीबी दोस्त और परिवार के लोग शामिल हुए थे। एक्ट्रेस की रॉयल वेडिंग की तस्वीरों का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। एक्ट्रेस ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर शादी की तस्वीरें शेयर की हैं। एक्ट्रेस ग्रे-पिंक कलर के लहंगे में बला की खूबसूरत लग रही हैं। आइए एक नजर एक्ट्रेस की खूबसूरत वेडिंग एल्बम पर डालते हैं।
सुरभि ने अपनी शादी की तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। एक्ट्रेस ने इन तस्वीरों में सिंदूरदान से लेकर विदाई तक की झलक दिखाई हैं।
करण और सुरभि इस फोटो में शादी की रस्में करते हुए दिखाई दे रहे हैं। कपल ने शादी के लिए ट्विनिंग आउटफिट चुना है।
एक्ट्रेस ग्रे और पिंक कलर के लहंगे में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। एक्ट्रेस ने अपने लुक को चोकर नेकलेस और मांग टीके के साथ कंप्लीट किया है।
सुरभि और करण इस फोटो में रोमांटिक पोज देते हुए नजर आ रहे हैं। करण सुरभि को प्यार भरी नजरों से देखते हुए नजर आ रहे हैं।
सुरभि इस फोटो में अपना मंगलसूत्र फ्लॉन्ट करते हुए नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस का मंगलसूत्र बेहद खूबसूरत है।
करण इस फोटो में सुरभि की मांग भरते हुए दिखाई दे रहे हैं। एक्ट्रेस की चेहरे की रौनक देखने लायक है।
इस फोटो में सुरभि और करण एक-दूसरे की आंखों में खोए हुए नजर आ रहे हैं।
एक्ट्रेस अपने बिदाई के समय काफी खुश नजर आ रही हैं। इस फोटो में करण सुरभि के साथ कदम से कदम मिलाते हुए चल रहे हैं।
करण और सुरभि की शादी की फोटो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। फैंस एक्ट्रेस पर खूब प्यार लुटा रहे हैं।