Gaurav Khanna Youtube Channel: टीवी एक्टर गौरव खन्ना ने जब से शो 'बिग बॉस 19' जीता है वो लगातार सुर्खियों में बने हुए है। इस समय सभी की नजर गौरव खन्ना पर टिकी हुई है। शो 'बिग बॉस 19' खत्म होने के बाद गौरव खन्ना ने फैंस को सप्राइज़ दिया है यूट्यूब चैनल लॉन्च कर। सभी बेहद ही खुश हुए कि आखिरकार उन्हे गौरव खन्ना की दिनचर्या देखने का मौका मिलेगा। लेकिन ये खुशी कुछ पल ही रही जब यूट्यूब ने गौरव खन्ना के चैनल को लॉन्च के 24 घंटे कर भीतर टर्मिनेट कर डाला। अब खुद गौरव खन्ना ने इस टर्मिनेशन का कारण बताया।
Image Source: Gaurav Khanna Instagram
इंडिया फोरम संग हुई बातचीत के दौरान शो 'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) विनर गौरव खन्ना (Gaurav Khanna) ने कहा, 'मुझे लग रहा है कि शायद एक ही दिन में इतना ज्यादा ट्रैफिक आया कि चैनल क्रैश कर गया। हालांकि यूट्यूब ने मुझे सूचित कर दिया है कि मेरा चैनल 24 से 48 घंटे में ठीक हो जाएगा। पहले दिन जनता ने मुझे बहुत प्यार दिया क्योंकि चैनल को 50 से 60 हजार नए सब्सक्राइब मिले। शायद रुल्स नहीं बल्कि टेक्निकल चीजों का उलँघन हुआ है।' ये साफ हो गया है कि गौरव खन्ना का चैनल जल्द ही जनता के बीच लौटेगा और एक्टर उन्हे नई नई वीडियो से सप्राइज़ करेंगे। अपने इस यूट्यूब चैनल की पहली वीडियो में गौरव ने करियर, बिग बॉस 19 और हेटर्स को लेकर बातचीत की थी। इस दौरान गौरव खन्ना ने इस श्रेय प्रणित मोरे और मृदुल तिवारी को दिया।
शो 'बिग बॉस 19' से निकलने के बाद गौरव खन्ना मीडिया के कैमरों की पहली प्राइऑरटी बन चुके हैं। गौरव को चमचमाती ट्रॉफी के साथ 50 लाख रुपए कैश प्राइज भी मिला था। वहीं हाल ही में गौरव ने टेली टॉक से एक्सक्लूसिव बातचीत कि इस दौरान एक्टर ने फरहाना भट्ट द्वारा लगातार 'अनडीजरविंग विनर' कहने पर चुप्पी तोड़ी।
